पूर्वांचल : सोनभद्र सबसे ठंडा, 14 और की मौत, वाराणसी, आजमगढ़ व विंध्याचल मंडल में शीतलहर का कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के जिलों में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के जिले शनिवार को भी कोहरे से ढंके रहे। ज्यादातर जिलों में दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन गलन में कमी नहीं आई। मौसम खराब होने के कारण बस, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ट्रेनें आठ से नौ घंटे तक लेट आ रही हैं। वाराणसी-मुंबई और वाराणसी-कोलकाता की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं।
इन तीनों मंडलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सोनभद्र सबसे ठंडा रहा, जबकि वाराणसी का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वाराणसी में पांच साल का ठंड का रिकार्ड टूटा है।
इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक गया था। शुक्रवार रात से शनिवार तक ठंड से 14 लोगों की जान चली गई। इनमें गाजीपुर में छह, वाराणसी, भदोही और चंदौली में दो-दो, आजमगढ़-जौनपुर में एक-एक की जान गई है। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय ने बताया कि अभी 30 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इसके बाद वार्म फ्रंट आने पर मौसम में सुधार की उम्मीद है।
जनपद न्यूनतम-अधिकतम तापमान
- सोनभद्र 2.1 न्यूनतम 15.4 अधिकतम
- वाराणसी 04 न्यूनतम और 12 अधिकतम
- जौनपुर 04 न्यूनतम और 14 अधिकतम
- बलिया 04 न्यूनतम और 14 अधिकतम
- आजमगढ़ 04 न्यूनतम और 17 अधिकतम
- मिर्जापुर 04 न्यूनतम और 17 अधिकतम
- गाजीपुर 04 न्यूनतम और 20 अधिकतम
- चंदौली 05 न्यूनतम और 14 अधिकतम
- भदोही 05 न्यूनतम और 16 अधिकतम
- मऊ 06 न्यूनतम और 15 अधिकतम