फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal: Sonbhadra coldest, 14 more deaths, cold wave havoc in Varanasi divisions

पूर्वांचल : सोनभद्र सबसे ठंडा, 14 और की मौत, वाराणसी, आजमगढ़ व विंध्याचल मंडल में शीतलहर का कहर

Sat, 28 Dec 2019 09:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Dec 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal: Sonbhadra coldest, 14 more deaths, cold wave havoc in Varanasi divisions
ठंड में अलाव का सहारा लिए लोग - फोटो : a

पूर्वांचल के जिलों में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के जिले शनिवार को भी कोहरे से ढंके रहे। ज्यादातर जिलों में दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन गलन में कमी नहीं आई।  मौसम खराब होने के कारण बस, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ट्रेनें आठ से नौ घंटे तक लेट आ रही हैं। वाराणसी-मुंबई और वाराणसी-कोलकाता की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन


इन तीनों मंडलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सोनभद्र सबसे ठंडा रहा, जबकि वाराणसी का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वाराणसी में पांच साल का ठंड का रिकार्ड टूटा है। 

विज्ञापन

Purvanchal: Sonbhadra coldest, 14 more deaths, cold wave havoc in Varanasi divisions
अलाव जलाकर ठंड दूर करने की कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक गया था। शुक्रवार रात से शनिवार तक ठंड से 14 लोगों की जान चली गई। इनमें गाजीपुर में छह, वाराणसी, भदोही और चंदौली में दो-दो, आजमगढ़-जौनपुर में एक-एक की जान गई है। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय ने बताया कि अभी 30 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इसके बाद वार्म फ्रंट आने पर मौसम में सुधार की उम्मीद है।

Purvanchal: Sonbhadra coldest, 14 more deaths, cold wave havoc in Varanasi divisions
दिन में छाया रहा घना कोहरा, गलन के साथ बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

जनपद न्यूनतम-अधिकतम तापमान

  • सोनभद्र 2.1 न्यूनतम    15.4 अधिकतम
  • वाराणसी 04 न्यूनतम और 12 अधिकतम
  • जौनपुर 04 न्यूनतम  और 14 अधिकतम
  • बलिया 04 न्यूनतम और 14 अधिकतम
  • आजमगढ़ 04 न्यूनतम  और 17 अधिकतम
  • मिर्जापुर 04 न्यूनतम और 17 अधिकतम
  • गाजीपुर 04 न्यूनतम और 20 अधिकतम
  • चंदौली 05 न्यूनतम  और 14 अधिकतम
  • भदोही 05 न्यूनतम और 16 अधिकतम
  • मऊ 06 न्यूनतम  और 15 अधिकतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed