{"_id":"64899a5a2d8cfc99330a4f10","slug":"purvanchal-first-international-stadium-in-varanasi-pm-modi-will-lay-foundation-stone-in-july-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पूर्वांचल के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ, जुलाई में पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पूर्वांचल के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ, जुलाई में पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला
Wed, 14 Jun 2023 04:15 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 14 Jun 2023 04:15 PM IST
सार
पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से पहले कंपनी चयन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक स्टेडियम के निर्माण के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से पहले कंपनी चयन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने निविदा प्रक्रिया में भाग ले रही कंपनियों के बीच फाइनेंशियल और तकनीकी बिड शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक स्टेडियम के निर्माण के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, यूपीसीए सिविल एविएशन, प्रदूषण और वन विभाग से पेड़ों की कटाई और पौधरोपण के लिए एनओसी लेगा। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्टेडियम के निर्माण के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी से कागजी प्रक्रिया और अनुबंध पर हस्ताक्षर के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। राजातालाब तहसील के गंजारी में यूपीसीए की ओर से करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से 30 हजार क्षमता वाला स्टेडियम वर्ष 2024 तक बनकर तैयार होगा। निर्माण कार्य के लिए आर्थिक बाेली की अंतिम तिथि 12 जून तक थी।
विज्ञापन
बोली लगाने वाले कई नामी कंपनियों के दस्तावेज और उनके कार्य अनुभवों को परखने के बाद अगले 10 दिन बाद किसी एक निर्माण एजेंसी को काम सौंपा जाएगा।