{"_id":"5f8c28288ebc3e9bd91aa98a","slug":"purvanchal-expressway-will-be-ready-by-march-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मार्च 2021 तक बनकर तैयार होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, लखनऊ से बलिया तक आसानी से होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मार्च 2021 तक बनकर तैयार होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, लखनऊ से बलिया तक आसानी से होगा सफर
Sun, 18 Oct 2020 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से गाजीपुर जिले को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मार्च 2021 तक यातायात शुरू हो जाएगा। यूपीडा ने इसके लिए काम तेज कर दिया है। 15000 करोड़ की लागत से बनने वाले एक्सप्रेस-वे की समीक्षा लगातार चल रही है।
विज्ञापन
74 प्रतिशत कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो गया है। एक्सप्रेस-वे के जमीन से जुड़े सभी मामले, आरओबी, मेजर ब्रिज का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में बनने वाले टोल प्लाजा, रैंप प्लाजा के डिजाइनों का एप्रूवल भी पूरा करा लिया है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (ग्राम-चांदसराय) से शुरू होकर बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर (ग्राम-हैदरिया) में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर खत्म होता है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया जनपद तक जोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
इस दिशा में भी काम तेज हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद दिल्ली से बिहार पटना की दूरी काफी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद को भी जोड़ने का काम किया जाएगा।