फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal and bhadohi carpets wiil shown in CERC at germany

जर्मनी में दिखेगा भदोही के कालीनों का जलवा, होने जा रहा विश्व का सबसे बड़ा कार्पेट एक्सपो

Fri, 11 Jan 2019 10:53 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Fri, 11 Jan 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
purvanchal and bhadohi carpets wiil shown in CERC at germany
- फोटो : अमर उजाला
फ्लोर कवरिंग में विश्व के सबसे बड़े चार दिवसीय डोमोटेक्स मेले का शुक्रवार को शुभारंभ होगा। भारत से लगभग 400 कालीन निर्यातक नई उमंग और उम्मीदें लेकर हनोवर (जर्मनी)  पहुंच चुके हैं। मेले में बृहस्पतिवार से ही चहल- पहल शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


हालांकि इसका विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.25 बजे होगा। भाग ले रहे लगभग 240 कालीन निर्यातक भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी कालीन परिक्षेत्र के हैं, जो अपनी नई और उम्दा कारीगरी वाले कालीन प्रदर्शन करने के लिए साथ ले गए हैं।    
विज्ञापन


डोमोटेक्स एकमात्र ऐसा फेयर है, जिसका परिक्षेत्र के कालीन निर्यातक साल भर इंतजार करते हैं। लोगों की मानेें तो भारी भरकम खर्च कर मेले में भाग लेते हैं, लेकिन चार दिन के फेयर में जो व्यवसाय होता है, उससे उन्हें पूरी संतुष्टि मिलती है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) फेयर में भारतीय पवेलियन की व्यवस्था करती हैं, जिसके माध्यम से इस वर्ष 160 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय निर्यातक बड़ी संख्या में स्वतंत्र रूप से भी मेले में हिस्सा ले रहे हैं। परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्य उमेश कुमार गुप्ता बताते हैं कि इस फेयर के लिए लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं और आम तौर पर हर प्रतिभागी को तीन से छह महीने का काम मिल जाता है। यही कारण है कि इसमें भाग लेने का मौका नहीं चूकते।     

परिषद के अधिशासी निदेशक जो परिषद के दल के साथ जर्मनी पहुंच चुके हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि हाल नंबर-3 में आकर्षक भारतीय पैवेलियन तैयार किया गया है। इसमें भारतीय निर्यातकों को स्टॉल आवंटित किया गया है। बताया कि भारतीय समयानुसार दोपहर 1.25 बजे कालीन मेले का उद्घाटन होगा। हालांकि मेले में बृहस्पतिवार से ही विजिटरों का आना जाना शुरू हो गया था। भदोही के प्रमुख कालीन निर्यातक इम्तियाज अंसारी ने कहा कि इस फेयर में विश्व के 60 देशों के 38 हजार विजिटरों के लिए हमारे कालीन आकर्षण का केंद्र होंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed