{"_id":"389d83adcc1aad88a0abef96f987c1c7","slug":"pure-milk-to-be-devoted-over-kashi-vishwanath-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा को चढ़ेगा शुद्ध दूध, गोशाला के लिए सर्वे शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा को चढ़ेगा शुद्ध दूध, गोशाला के लिए सर्वे शुरू
वाराणसी, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायों के शुद्ध दूध से अब बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक हो सकेगा। इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने गोशाला खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए शुक्रवार को मिर्जापुर और चंदौली स्थित मंदिर की जमीन का सर्वे किया गया। वहां गायों के लिए बाड़े बनाने और चारा के लिए गोदाम खोलने की तैयारी है। गोशाला खुलने के बाद भक्तों को चढ़ाने के लिए दूध की आपूर्ति मंदिर परिसर से ही की जाएगी। रुद्राभिषेक के नाम पर मिलावटी दूध की बिक्री से भक्तों की जहां भावना आहत होती है, वहीं प्रशासन भी इस पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है।
बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक आने वाले दिनों में गायों के शुद्ध दूध से कराने के लिए मंदिर प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। न्यास परिषद ने आठ महीने पहले गोशाला खोलने का प्रस्ताव पारित किया था लेकिन इसे साकार करने की कोशिशें अब शुरू हुई हैं। शुक्रवार को अपर मुख्य अधिकारी पारसनाथ द्विवेदी ने मिर्जापुर के ककरही गांव में स्थित 44 बीघे जमीन का सर्वे किया। उन्होंने वहां गायों को रखने और उनके लिए चारा का भंडारण कराने के साथ ही पानी और कर्मियों की व्यवस्था पर भी ग्रामीणों के साथ चर्चा की। इस बार बाबा की जमीन बंटाई पर नहीं दी जा सकी है।
इसलिए भी मंदिर प्रशासन चाहता है कि वहां गोशाला खोल दी जाए। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी ने चंदौली के नौगढ़ ब्लाक में स्थित गढ़वा गांव में भी बाबा की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सरस्वती फाटक के उत्तरी हिस्से में जहां पराग का पार्लर खुला है, उसी के पास दूध का काउंटर खोला जाएगा। वहां रुद्राभिषेक मंडपम भी बनाया जाएगा। वहीं से भक्त शुद्ध दूध बाबा के रुद्राभिषेक के लिए प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल मिलावटी दूध से बचने के लिए मंदिर प्रशासन ने पराग डेयरी से करार किया है लेकिन उसकी पैकिंग में भी शुद्धता को लेकर उंगली उठने लगी है।