यूपी : दलित परिवार पर बदमाश कसते थे फब्तियां, विरोध करने पर देख लेने की दी धमकी, फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मनबढ़ों द्वारा एक दलित परिवार को मारने का मामला सामने आया है। इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो मनबढ़ों ने मकान में रखे अनाज और गृहस्थी के सारे सामान तोड़कर फेंक दिए।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव के कुछ मनबढ़ युवकों का सबरहद गांव में आना जाना है। जो दलित बस्ती के लोगों के रास्ते से गुजरने पर फब्तियां कसते हैं। रविवार को राजेंद्र पुत्र मुन्नीलाल ने इसका विरोध किया तो रविवार दोपहर युवकों ने घर पर आ कर देख लेने की धमकी दी थी।
रविवार रात लगभग 8.45 बजे पांच बाइक पर सवार होकर पहुंचे दर्जनभर मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे और हॉकी से परिवार के सभी लोगों को पीटना शुरु कर दिया। जिसमें राजेंद्र (45), उनकी पत्नी शारदा देवी (40), पुत्र सुरेंद्र (25), दशरथ (17), मां जिगना देवी (65) और भाई महेंद्र की पत्नी गुड़िया (28) को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
साथ ही मनबढ़ों ने मकान में रखे अनाज और गृहस्थी के सारे सामान तोड़कर फेंक दिए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया। जबकि अन्य हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल जयप्रकाश सिंह समेत सर्किल के खेतासराय थाने की फोर्स पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने पकड़े गए दो हमलावरों को हिरासत में लेते हुए उनकी पांच बाइकों को कब्जे में ले लिया। घायलों का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात की गयी है।