फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pulmonology clinic for childrens on every friday at BHU hospital

बीएचयू में हर शुक्रवार बच्चों के लिए विशेष क्लीनिक, फेफड़े संबंधी बीमारियों का होगा इलाज

Mon, 06 Aug 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 06 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Pulmonology clinic for childrens on every friday at BHU hospital
बीएचयू अस्पताल - फोटो : self
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में अब बच्चों के लिए विशेष क्लीनिक चलवाई जाएगी। इसमें अस्पताल आने वाले बच्चों के फेफड़े संबंधी बीमारियों का इलाज कराया जाएगा। बाल रोग विभाग की ओर से हर शुक्रवार सुबह 10 से 1 बजे तक यह क्लीनिक चलवाई जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी में आने वाले हर दिन पांच हजार मरीजों में करीब 10 प्रतिशत ऐसे बच्चे होते हैं, जो पेट संबंधी, हृदय रोग, फेफड़ा रोग आदि से पीड़ित रहते हैं। अब बच्चों को विशेष सुविधा के लिए बाल रोग विभाग की ओर से जो विशेष सुविधा शुरू कराई जा रही है, इसके तहत हर शुक्रवार को तीन घंटे तक बाल रोग विभाग में पल्मोनोलॉजी क्लीनिक चलेगी।
विज्ञापन


इसके तहत फेफड़े संबंधी (अस्थमा, दमा, निमोनिया, टीबी, एलर्जी आदि) बीमारियों से ग्रसित बच्चों का इलाज होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता गुप्ता ने बताया कि इसके लिए डॉ. सुनील कुमार राव को इंचार्ज बनाया गया है। बताया कि इस तरह की क्लीनिक खुलने से अब बच्चों के परिजनों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐप के बाद अब अस्पताल का डिजिटल कार्ड
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में एप बनकर तैयार होने के बाद अब डिजिटल कार्ड भी बनकर तैयार हो गया है। एप से जहां घर बैठे लोग ओपीडी में नंबर लगवा सकेंगे वहीं डिजिटल कार्ड से आनलाइन पेमेंट होगा। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि एप और कार्ड का उद्घाटन 15 अगस्त को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की ओर से किया जाएगा। इसके बाद जांच, दवा आदि का जो भी खर्च होगा मरीज इसी के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। बताया कि आने वाले दिनों में और कई नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed