{"_id":"6248b25bb7d1e11bc37c4085","slug":"public-participation-is-very-important-in-communicable-disease-control-campaign-varanasi-news-vns646300911","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनसहभागिता बहुत जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनसहभागिता बहुत जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो चरणों में चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शनिवार को शुभारंभ हुआ। शहरी सीएचसी शिवपुर से निकली जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था के सहयोग से नाट्य संस्था मंचदूतम ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर लोगों को जागरूक किया। डॉ. दयालु ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता में जनसहभागिता बहुत जरूरी है।
शहरी सीएचसी पर आयोजित उद्घाटन समारोह में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और अजगरा के विधायक त्रिभुवन राम ने भी विचार व्यक्त किए। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 30 अप्रैल तक अभियान के तहत वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 साल से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिन्हें टीका नहीं लगा है, उन्हें कोरोना का टीका भी लगाया जाएगा। इस दौरान डॉ. एसस कन्नौजिया, डॉ. एके मौर्या, हरिवंश यादव, डॉ. अतुल सिंह, डॉ.एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।
मंडलीय अस्पताल में नीलकंठ तिवारी ने दिखाई हरी झंडी
अभियान के उद्घाटन अवसर पर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। इस दौरान लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। समारोह में एसआईसी डा. प्रसन्न कुमार, मलेरिया निरीक्षक हितेश राय आदि लोग मौजूद रहे।