फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Public on the road to raise the price of cooking gas, demonstrating with a gas cylinder

रसोई गैस मूल्य वृद्धि को लेकर सड़क पर उतरे आमजन, गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Feb 2020 11:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 13 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Public on the road to raise the price of cooking gas, demonstrating with a gas cylinder
विरोध-प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला।

रसोई गैस मूल्य वृद्धि को लेकर वाराणसी के आमजनों में भी काफी उबाल है। गुरुवार की सुबह सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले लोगों ने मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तख्ती बैनर एवं सिलेंडर लेकर घरेलू गैस मूल्य में बढ़े हुए दर को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


मुकेश जायसवाल ने कहा कि पहले से ही खाने-पीने की चीजों में महंगाई का दंश झेल रही जनता पर जिस प्रकार से दिल्ली की चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस में भारी इजाफा किया गया है। इससे आम जनता में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है। ज्ञात हो कि घरेलू गैस के मूल्य में 144 रुपया की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन


पहले तो सरकार ने लोगों से घरेलू गैस में सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया। केंद्र सरकार के आग्रह पर कितने लोगों ने स्वतः सब्सिडी लेना छोड़ दिया। और कितने लोगों का जबरन छुड़ा दिया गया। मगर अब वही अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। जब दिन प्रतिदिन घरेलू गैस के मूल्य में पेट्रोलियम मंत्रालय मनमानी तौर से वृद्धि करती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में सभी लोगों ने केंद्र सरकार से घरेलू गैस में बढ़े हुए दर को जनहित में देखते हुए वापस लेने की मांग की। विरोध करने वालों में मुकेश जायसवाल, राजू यादव, नंदकुमार टोपी वाले, चंद शेखर चौधरी, अनिल केसरी, अशोक गुप्ता, राजेश केसरी, गोपाल जी यादव, रमाकांत जायसवाल, पंकज पाठक, डॉ मनोज यादव, सुनील अहमद खान, रामजी रस्तोगी, सहित कई लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed