फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest

क्वारंटीन किए गए लोगों ने की भूख हड़ताल, एसडीएम के समझाने पर माने

Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest
पिंडरा। पिंडरा तहसील क्षेत्र के गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में घर जाने की जिद पर रविवार को मजदूरों ने भूख हड़ताल कर दिया। सूचना पर एसडीएम और फूलपुर थाना प्रभारी सनवर अली पहुंचे और लोगों को दो दिन के अंदर भेजने का आश्वासन देकर शांत कराया। 31 मार्च से गजोखर स्थित क्वारंटीन सेंटर में 255 लोग हैं। ये लोग रविवार को सुबह गेट के पास धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक उनके भेजने का फैसला नही हो जाता तब तक नहीं हटेंगे। मौके पर एसडीएम मणिकण्डन, एसडीएम एम एम वर्मा, तहसीलदार रामनाथ, इंस्पेक्टर सनवर अली पहुंचे और उन्हें दो दिन के अंदर घर भेजने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस समय क्वारंटीन सेंटर में ज्यादातर बिहार, झारखंड व मध्यप्रदेश के लोग हैं। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि घर जाने को लेकर खाना खाने से इनकार किया था। उन्हें समझाकर शांत कराया गया है।
विज्ञापन

बाहर से आये नौ लोगों को जांच के बाद क्वारंटीन किया
पिंडरा/सेवापुरी। सूरत में काम करने वाले छह लोग फुलपुर थाना क्षेत्र पहुंचे, जिन्हें जांच के बाद स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। ये किसी तरह रविवार को दोपहर में जिले के बॉर्डर पर पहुंचे। ग्राम प्रधान सुधीर सिंह ने पीएचसी पिंडरा पर ले जाकर जांच कराई। इसके बाद चिकित्सक की सलाह पर उन्हें गांव के ही स्कूल में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, कपसेठी थाना के पूरे नंदा गांव निवासी लखनऊ में नौकरी करता था। वह शुक्रवार को गांव आया किंतु परिवार के लोगों ने घर में नहीं घुसने दिया। इनका सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के बाद क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। इसी गांव के दो मुंबई से शनिवार की दोपहर में कार से आए किंतु गांव के लोगों को घर में घुसने से मना कर दिया। पूर्व ग्राम प्रधान सुबेेदार यादव ने जांच कराने के बाद विद्यालय में बने क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed