{"_id":"5ee3a9fb8ebc3e42c62392f3","slug":"protest-of-auto-drivers-demonstrating-by-playing-damru-and-thali","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस से खफा ऑटो चालकों ने डमरू और थाली बजाकर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस से खफा ऑटो चालकों ने डमरू और थाली बजाकर किया प्रदर्शन
Fri, 12 Jun 2020 09:45 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
डमरू बजाता ऑटो चालक।
- फोटो : अमर उजाला।
यातायात पुलिस वाराणसी द्वारा ऑटो को चार जोन में बांटे जाने से खफा चालकों ने शुक्रवार को वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में डमरू, थाली लेकर चालकों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
चालकों की मांग थी कि चार जोन वाला नियम समाप्त हो। इस नियम से जनता और ऑटो चालकों की सिर्फ परेशानियां ही बढ़ी है। चालकों ने कहा कि अधिकतर ऑटो फाइनेंस पर है। बैंकों का कर्ज बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
इधर, नए नियम से सवारी भी नहीं मिल पा रही है। पहले जहां पूरे शहर में चक्रमण करके दिन भर में एक हजार की कमाई हो जाती थी, अब ईंधन का खर्च निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में पिंटू कुमार, अमित, अभिषेक विश्वकर्मा, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन