फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest in varanasi against Udaipur murder case Bajrang Dal and Vishwa hindu parishad demonstrated Shiv Sainiks burnt effigy of Rajasthan CM

उदयपुर हत्याकांड का वाराणसी में विरोध: बजरंग दल और विहिप ने किया प्रदर्शन, शिवसैनिकों ने फूंका पुतला

Thu, 30 Jun 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 04:21 PM IST
सार

उदयपुर की घटना के विरोध में गुरुवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। सभी ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। 

विज्ञापन
Protest in varanasi against Udaipur murder case Bajrang Dal and Vishwa hindu parishad demonstrated Shiv Sainiks burnt effigy of Rajasthan CM
वाराणसी में बजरंग दल और विहिप ने किया प्रदर्शन, शिवसैनिकों ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड को लेकर वाराणसी में भी उबाल है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं पांडेयपुर चौराहे पर शिवसैनिकों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया।

विज्ञापन


इधर, लमही के सुभाष मंदिर में मुस्लिम महिला फाउंडेशन, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के शीर्ष नेताओं ने धरना दिया। हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठे सामाजिक संगठनों के नेताओं ने एक स्वर में उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों, उनके ज्ञात-अज्ञात समर्थकों और सहानभूति रखने वालों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


तख्ती पर लिखा था- कन्हैया लाल हम तुम्हारी हत्या भूल नही पाएंगे, आतंकवादियों तुम्हारी कब्र खुदेगी हिन्दुस्तान की धरती पर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल संयोजक मो अजहरुद्दीन ने कहा कि उदयपुर की घटना ने सभ्य समाज को झकझोर दिया है। हत्या के आरोपियों को कोई रियायत नहीं होनी चाहिए। भारत सरकार दोनों हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल और विहिप ने सौंपा ज्ञापन

Protest in varanasi against Udaipur murder case Bajrang Dal and Vishwa hindu parishad demonstrated Shiv Sainiks burnt effigy of Rajasthan CM
वाराणसी में बजरंग दल और विहिप ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उदयपुर की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्तओं ने इससे पहले जिला मुख्यालय से लेकर कमिश्नरी सभागार तक जुलूस भी निकाला। उसके बाद सभा की और घटना को लेकर आक्रोश जाहिर किया।

 कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ के जरिए जिलाधिकारी को सौंपा।

वाराणसी में पुलिस अलर्ट

उदयपुर की घटना को लेकर देशभर में उपजे तनाव के बीच वाराणसी में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति की अपील के साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास नजर रखी जी रही है। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिस निगरानी रख रही है। सोशल मीडिया पर खास नजर है। किसी भी तरह के अफवाह या सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज पर तत्काल संबंधित पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed