फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest continues at BHU Central Office for 24 hours allegations of irregularities students spent the night

Varanasi: बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर 24 घंटे से धरना जारी, अनियमितता का आरोप, छात्रों ने जमीन पर सोकर बिताई रात

Sat, 19 Oct 2024 01:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

बीएचयू सेंट्रल आफिस के बाहर छात्रों का धरना लगातार जारी है। बीएचयू वीसी से मिलकर गुहार लगाने की मांग को लेकर छात्र सेंट्रल आफिस पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से उनकी धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद छात्रों ने सेंट्रल आफिस के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर वहीं धरना शुरू कर दिया। छात्रों की तालाबंदी के बाद आज कर्मचारी पीछे से ड्यूटी पर आते नजर आए लेकिन छात्र अनियमितता का आरोप लगाकर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और आईओई के धन का पूरा ब्यौरा मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Protest continues at BHU Central Office for 24 hours allegations of irregularities students spent the night
बीएचयू सेंट्रल आफिस के बाहर धरना देते छात्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर छात्रों का धरना 24 घंटे से लगातार जारी। एबीवीपी संगठन के छात्रों ने कहा कि उनकी 19 मांगों को लेकर जब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना से नहीं उठेंगे।

विज्ञापन


छात्रों ने पूरी रात सेंट्रल ऑफिस के बाहर गुजारी। चादर बिछाकर जमीन पर सोए। गेट पर तालाबंदी होने से कर्मचारी आज भी पीछे से प्रवेश किए। छात्रों ने बताया कि आईओई के धन के व्यय का पूरा ब्यौरा दिया जाए।
विज्ञापन





मनमाने ढंग से सलाहकारों की नियुक्ति की जांच की जाए। जिस प्रकार के प्रशासनिक अराजकता का माहौल विश्वविद्यालय में व्याप्त है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन छात्रों के साथ अभद्रता और बलप्रयोग कर रहा है यह किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed