फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest against Tandava in Purvanchal Tahrir given against Saif Ali Khan including three others in Sarnath

पूर्वांचल में तांडव के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, सारनाथ में सैफ अली खान समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी

Thu, 21 Jan 2021 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Jan 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Protest against Tandava in Purvanchal Tahrir given against Saif Ali Khan including three others in Sarnath
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

अमेजन प्राइम की सीरीज तांडव के वो दो सीन हटा दिए हैं, जिन पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। लेकिन मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। पूर्वांचल में विवाद बढ़ता जा रहा है। यह ज्यादातर हर जिले में इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी के सारनाथ थाने में तांडव के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


अभिनेता सैफ अली खान समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी
बुधवार को पृथ्वी फाउंडेशन के प्रबंधक नागेश्वर मिश्रा ने सारनाथ थाने में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जीशान अयूब और निर्माता अली अब्बास के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नागेश्वर ने कहा कि वेब सीरीज तांडव अमेजन प्राइम पर प्रसारित हुई है। इस वेब सीरीज के माध्यम से देश के लोगों के बीच सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। वेब सीरीज से हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। उधर, सारनाथ थाने की पुलिस ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उनके निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अली अब्बास जफर और सैफ अली खान का पुतला फूंका
आजमगढ़ जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर्यमगढ़ के कार्यकर्ताओं ने तांडव बेब सीरीज के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में निर्देशक अली अब्बास जफर और अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आंदोलन प्रमुख विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के मुख्य गेट पर पुतला फूंका गया और पोस्टर जलाए गए। नगर मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि इस बेब सीरीज में कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है।

तांडव के विरोध में करणी सेना ने किया प्रदर्शन
जौनपुर जिले में करणी सेना ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष उर्वशी सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा। फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू के आह्वान पर लामबंद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। अभिनेता सैफ अली खान सहित अन्य कलाकारों के विरोध में नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि इस बेब सीरीज को लेकर हिंदुओं में आक्रोश है। यह वेब सीरीज माहौल खराब करने के मकसद से बनाई गई है। हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तांडव फिल्म को बैन करने की उठी मांग 
मऊ जिले में नगर के भीटी चौराहा पर बुधवार की शाम हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तांडव फिल्म को लेकर विरोध जताया।सदस्यों ने फिल्म के पोस्टर फूंककर विरोध जताते हुए जनहित में इसे बैन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed