फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prominently anti American hate tricolour National Anthem, acted inside

शान से लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

Mon, 17 Aug 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Aug 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Prominently anti American hate tricolour National Anthem, acted inside

स्वतंत्रता का पर्व शनिवार को सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों और चौराहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन

दिन भर शान से तिरंगा लहराता रहा और देशभक्ति गीत गूंजते रहे। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनके बलिदान को याद किया गया और आजादी के मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मंडलीय कार्यालय में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी राजमणि यादव तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए कमिश्नर ने कहा कि आजादी देशभक्तों के बलिदान से मिली है। देश में गरीबी एवं भ्रष्टाचार दो बड़ी समस्याएं हैं। इनसे निजात पा लेने के बाद भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन सकता है। डीएम ने 14 स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके 56 आश्रितों को सम्मानित किया।

इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। आयुक्त कार्यालय से सिगरा स्टेडियम तक पांच किमी की क्रास कंट्री दौड़ हुई। शाम को टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय पर प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने ध्वज फहराने के बाद बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर निदेशक तकनीकी अजीत सिंह, ओपी गुप्ता, एससी त्रिपाठी, चंद्रजीत कुमार, अरुन कुमार केएम राव, राकेश सिन्हा आदि मौजूद रहे। बीएसएनएल में वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह ने माल्यार्पण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed