{"_id":"5dd83be08ebc3e54ad71736c","slug":"professor-tortures-her-by-putting-chili-in-eyes-accuses-wife-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्ची डालकर तड़पाते हैं प्रोफेसर साहब, पत्नी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्ची डालकर तड़पाते हैं प्रोफेसर साहब, पत्नी का आरोप
Sat, 23 Nov 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चेतगंज थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। पत्नी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से प्रोफेसर साहब आंखों में मिर्ची डालकर तड़पाते हैं।
विज्ञापन
यही नहीं, बच्चियों के सामने बंधक बनाकर डंडे और रॉड से मारते हैं। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर कुलपति से शिकायत करने की बात पर गर्दन पर चाकू रखते हुए जान से मारने की कई बार कोशिश भी कर चुके हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
चेतगंज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर प्रोफेसर राघवेंद्र दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उधर, विश्वविद्यालय आवास परिसर के लोगों की मानें तो पति और पत्नी के बीच मारपीट का मामला कई माह से चला आ रहा है। पूर्व में भी प्रोफेसर के खिलाफ पत्नी उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन