फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prof. Punjab Singh becomes Rani laxmibai chancellor of Central Agriculture University

प्रो. पंजाब सिंह बने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति

Wed, 23 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Prof. Punjab Singh becomes Rani laxmibai chancellor of Central Agriculture University

बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के नए कुलाधिपति बनाए गए हैं। इस पद पर प्रो. सिंह की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की है।

विज्ञापन

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के कछवां क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी कृषि वैज्ञानिक प्रो. पंजाब सिंह ने हरित क्रांति में विशेष भूमिका निभाई।
प्रो. सिंह भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान पीिरषद नई दिल्ली के महानिदेशक भी रह चुके हैं।
 वे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति, भारतीय चारागाह अनुसंधान संस्थान झांसी के निदेशक और कृषि एवं खाद्य संगठन के भी महानिदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के संस्थापक निदेशक के तौर पर काम करते हुए उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कृषि में अध्यापन व शोध को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मौजूदा वक्त में प्रो. पंजाब सिंह भारत सरकार के कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की समितियों में चेयरमैन के रूप में कार्य भी कर रहे हैं।
प्रो. पंजाब सिंह के कुलाधिपति बनने पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने ही नहीं बल्कि बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed