फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi visit to Purvanchal by taking blessings of Baba Vishwanath before Panchayat elections

पंचायत चुनाव से पहले : बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर प्रियंका गांधी शुरू करेंगी पूर्वांचल का दौरा

Mon, 22 Mar 2021 12:56 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi visit to Purvanchal by taking blessings of Baba Vishwanath before Panchayat elections
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पंचायत चुनाव से पहले पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करेंगी। बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का आशीर्वाद लेकर प्रियंका पूर्वांचल के सभी जिलों का दौरा करेंगी। पार्टी की ओर से अगले महीने में प्रियंका के दौरै का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। वहीं किसानों से भी सीधा संवाद होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के लिए पंचायत चुनाव-2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास है। पार्टी हर सीट से प्रत्याशी उतार रही है और पूरे प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की तैयारी है लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं है। ऐसे में प्रियंका गांधी ने पंचायत चुनाव के जरिये पार्टी की तैयारियों को परखने के लिए खुद मैदान में उतर रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने पंचायत चुनाव में जीत के लिए जनता के बीच माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी ने जनवरी में संगठन सृजन अभियान भी चलाया और हर न्याय पंचायत से 11 लोगों को जोड़ा भी।  ब्लॉक अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण भी गोरखपुर में आयोजित किया गया और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव लोगों को कांग्रेस के पक्ष में करना लक्ष्य

जिलों व ब्लॉक स्तर पर भी कई तरह की गतिविधियां चल रही हैं। पार्टी ने रणनीति तय की है कि गांव-गांव सरकार की गलत नीतियों के बारे में माहौल बनाना है और कांग्रेस के पक्ष में जनता को करना है। बीते दिनों पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पश्चिमी यूपी में कई किसान महापंचायते कर सरकार को कृषि कानूनों पर घेरा था।

ऐसे में पूर्वांचल में प्रियंका गांधी का किसानों से संवाद पार्टी के लिए संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का अभाव है। जिला व शहर कमेटियों में नये युवा चेहरों को लाया गया है। ऐसे में कई पुराने कार्यकर्ता नाराज भी हैं। नये अध्यक्षों की सभी में पैठ नहीं है। पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि अगले महीने कांग्रेस महासचिव के पूर्वांचल दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed