फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi vadra apeal to congress leader help to othe people on lockdown corona virus varanasi

कोरोना वायरस: मानवता की सेवा और राष्ट्रभक्ति दिखाने का यह सही समय- प्रियंका गांधी

Wed, 25 Mar 2020 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Mar 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi vadra apeal to congress leader help to othe people on lockdown corona virus varanasi
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के शहर और जिलाध्यक्षों के लिए पत्र जारी किया है। महासचिव ने लिखा है कि कोरोना वैश्विक महामारी है। हमारा देश इसकी चपेट में है। यह मानवता की सेवा, राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवन में उतारने का वक्त है। जरूरी है कि हम सभी सतर्क और जागरूक रहें।

विज्ञापन


इस विपत्ति से निपटने में एक दूसरे की मदद करें। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जारी निर्देश में कहा है कि अपने हर ब्लाक, वार्ड के चुनिंदा साथियों को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें ताकि हर ब्लॉक, वार्ड की स्थितियों की जानकारी मिलती रहे। किसी व्यक्ति में बीमारी के लक्षण दिखते ही उसे जांच करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन, कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य निर्देशों का सख्ती से पालन करें और इसे लागू करवाने में प्रशासन की मदद करें। हमारे देश के लिए अभूतपूर्व संकट का समय है। मैं जानती हूं कि आप सब भारत के लिए समर्पित हैं और अपनी क्षमता से भी बढ़कर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे। इस कठिन दौर में, मैं आप सब के साथ हूं। आप भी अपने परिवारों और अपने स्वास्थ्य के लिए पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है। इनमें से 512 लोगों का इलाज चल रहा है। बुधवार को बिहार में एक, मध्यप्रदेश में पांच, तेलंगाना में तीन, गुजरात में तीन और महाराष्ट्र में पांच नए मरीज मिले हैं। वहीं वाराणसी और जौनपुर में कोरोना वायरस का एक-एक मरीज पहले ही सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed