{"_id":"5e102f938ebc3e87c06984a8","slug":"priyanka-gandhi-tweet-on-section-144-imposed-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में धारा 144 पर प्रियंका गांधी का तंज, ट्विटर पर दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में धारा 144 पर प्रियंका गांधी का तंज, ट्विटर पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
Sat, 04 Jan 2020 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में धारा 144 पर तंज कसा है। उन्होंने इस पर ट्वीट किया।
विज्ञापन
काशी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि काशी के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। 365 दिनों में से 359 दिन पीएम के संसदीय क्षेत्र में धारा 144 लागू है।
विज्ञापन
प्रियंका ने बीएचयू के एक छात्र के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह पोस्ट किया है। काशी में कोई न कोई त्योहार, स्नान, धार्मिक गतिविधि और वीवीआईपी आगमन लगा रहता है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरफ से धारा 144 लागू की जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
आखिरी बार शहर में 11 दिसंबर को धारा 144 लागू की गई। इसे यूपी टीईटी, क्रिसमस, नववर्ष, मकर संक्रांति स्नान, गणतंत्र दिवस, वसंत पंचमी आदि को देखते हुए पांच फरवरी तक के लिए लागू किया गया है। इससे पहले यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से नौ दिसंबर तक के लिए लागू की गई थी।