फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi statement on narendra modi before loksabha election 2019

प्रियंका ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- 56 इंच का सीना तानने वाले युवाओं को नहीं दे पाए रोजगार

Tue, 19 Mar 2019 02:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi statement on narendra modi before loksabha election 2019
जनता का अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 18 मार्च से 20 मार्च तक पूर्वांचल दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को भदोही में जनसभा के दौरान मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा, भाजपा सरकार ने सिर्फ अपना विकास किया, जनता को धोखा दिया। यह दुर्बल सरकार है। मजबूत सरकार शोरशराबा नहीं करती, जनता की आवाज नहीं दबाती। 

विज्ञापन


दो घंटे विलंब से शाम 6.10 बजे सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने 11 मिनट के संक्षिप्त भाषण में जनता से सीधे संवाद करते हुए पूछा, चुनाव के समय देश बदलेगा, किसानों का उत्थान होगा, रोजगार मिलेगा आदि वादे करने वालों ने क्या एक भी पूरा किया? नहीं हुआ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के समय नेता कहते है कि हम शक्तिमान हैं, हमारा सीना 56 इंच का है, तो फिर युवाओं को रोजगार और सबके खाते में 15 लाख क्यों नहीं दिए। जीएसटी की वजह से 60 फीसदी कारोबार बंद हो गए। किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा। खाद-बीज समय पर नहीं मिल पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने जनता से पूछे सवाल...

Priyanka gandhi statement on narendra modi before loksabha election 2019
प्रियंका गांधी को सम्मािननित करते लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका ने आगे कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया गया, क्योंकि राहुल गांधी ने चुनाव में घोषणा की थी। सीना तानने और अलगाव फैलाने वालों को पहचानिए, अपने लिए सोचिए।

जनता से पूछा कि क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं, जहां आपकी बात न सुनी जाए। कहा कि अभी प्रयागराज में छात्रों ने मुझसे कहा कि हमारी बात नहीं सुनी जाती। आवाज उठाते हैं तो पीटे जाते हैं। कहा, राजनीति करने वालों को कौन रोकेगा? भीड़ से जवाब मिला ‘कांग्रेस’। इस पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस नहीं आप रोकेंगे।

जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप बीजेपी को समझाएं कि जब तक आपके मुद्दे नहीं उठाए जाएंगे, तब तक समर्थन नहीं मिलेगा। अपने और देश के बारे में सोचें। यह चुनाव नहीं चुनौती है। हमने बहुत संघर्ष देखे हैं। देश के लिए पिता की शहादत देखी है। राहुल जी आपकी भलाई चाहते हैं। आपकी तरह हम भी इस सरकार से त्रस्त हैं। क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए, जो संविधान को बिगाड़ना चाहती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed