फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priyanka gandhi share video of varanasi school student speech on mahatma gandhi

सोशल मीडिया पर छाए आयुष को कांग्रेस ने दी बधाई, प्रियंका गांधी ने भी शेयर किया है वीडियो

Thu, 19 Sep 2019 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi share video of varanasi school student speech on mahatma gandhi
छात्र आयुष चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी पर भाषण देने के बाद सोशल मीडिया पर छाए वाराणसी के सीएचएस के छात्र आयुष चतुर्वेदी को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में हैदराबाद गेट स्थित आयुष के घर पहुंचकर बधाई दी। काशी के 11वीं के छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ये वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि नई पीढ़ी की गांधी जी और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति ये सोच देखकर अपनी ऐतिहासिक विरासत पर गर्व होता है। बनारस के इस छात्र के विचारों ने मन खुश कर दिया। इस पीढ़ी के साथ भारत का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसजनों ने छात्र आयुष चतुर्वेदी के पिता गणेश शंकर चतुर्वेदी और माता रेनू चतुर्वेदी से मुलाकात कर बधाई दी। पूर्व विधायक ने कहा कि आयुष ने महात्मा गांधी पर विचार व्यक्त करके युवा पीढ़ी को एक नया संदेश दिया है। आयुष को बधाई देने वालों में रामनगर पालिका की चेयरमैन रेखा शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे, ओमप्रकाश ओझा, चंचल शर्मा, मयंक चौबे, विकास सिंह, रोहित दुबे, धीरज सोनकर, अनुभव राय आदि शामिल रहे।

कांग्रेस नेता अजय राय ने छात्र को दी बधाई

ऐसे हुए फेमस :
स्कूल-कॉलेजों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसमें कहीं गोष्ठी, चित्रकला तो कहीं भाषण प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को बापू के विचारों से जुड़ने की अपील भी की जा रही है। इन सबके बीच सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल का 11वीं का छात्र आयुष बापू पर भाषण देकर छा गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर उसका पोस्ट अपलोड हुआ एक के बाद लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया।

स्कूल में हर दिन होने वाली प्रार्थना सभा में एक-एक छात्र को अलग-अलग विषय पर बोलने का मौका मिलता है। इसी क्रम में नौ सितंबर को आयुष ने विद्रोह व मजबूती के प्रतीक: महात्मा गांधी विषय पर अपनी बात रखी। सोशल मीडिया पर 2.35 मिनट का आयुष का वीडियो जो अपलोड है, उसमें गांधी जी के साथ अंग्रेजों द्वारा रेलवे स्टेशन पर किए गए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें मिले जख्म के बाद गांधी जी ने सिविल नाफरमानी पर आवाज उठायी। इसके साथ ही इतिहास की शुरूआत होती थी।

लूई फेशर का हवाला देते हुए आयुष ने कहा कि अगर अंग्रेज अफसर को पता चलता कि जिसके साथ वह दुव्यवहार कर रहा है, वहीं एक दिन अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेकेगा। बताया कि यह बिडंबना है कि अपने ही देश में लोग गांधी को नहीं पढ़े। युवा पीढ़ी अगर गांधी को तबीयत से पढ़ दी होती तो आज पीढ़ियों का सबक कुछ और होता। गांधी भारत में धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक थे। खास बात यह है कि आयुष के इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ही जाने माने शायर इमरान प्रतापगढ़ी आदि लोगों ने शेयर किया है। 

प्रधानाचार्य नीरु वहाल ने बताया कि हर दिन की प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को अलग-अलग विषय पर बोलने का मौका दिया जाता है। इसी के तहत आयुष ने भी अपनी बात रखी। इसका उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed