{"_id":"5c905586bdec22144002de8b","slug":"priyanka-gandhi-program-canceled-after-angry-form-congress-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता से हुईं नाराज, घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता से हुईं नाराज, घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द
Tue, 19 Mar 2019 08:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी बच्ची से मिलती हुईं
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम रद्द हो गया है। रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करना था। लेकिन प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से कल नाराज थीं।
प्रियंका गांधी की नाराजगी की वजह भदोही में कार्यक्रम का ठीक तरह से संचालन न होना बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे सीतामढ़ी मंदिर में माता सीता के दर्शन करने की योजना थी।
इसके बाद सुबह 9 से 9.30 बजे तक जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय और जिला अध्यक्ष के घर के पास प्रियंका गांधी का स्वागत होना था। जिसके बाद रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी को मिर्जापुर विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना होना था। लेकिन 10.30 बजे तक प्रियंका गांधी भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं थी। कार्यक्रम में बदलाव की सूचना जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन
वहीं मिर्जापुर में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक प्रियंका गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही विंध्यधाम में एसपीजी और पुलिस की निगरानी में भक्त दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के आने के बाद आम लोगों के दर्शन-पूजन पर रोक लगा दी जाएगी।

आज का दिन मिर्जापुर में गुजारेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी के आने का इंतजार करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी को 11 बजे विंध्याचल मंदिर के दर्शन करना था। इसके बाद विध्यांचल में कंटिट शरीफ मजार पर जाएंगी। वहां से सीधे मिर्जापुर में स्थित भटौली घाट पहुंचेगी। 2:45 बजे मिर्जापुर के सिंधोरा घाट पर लोगों से मिलेंगी।
3:30 बजे मोटर वोट से सिंधौरा घाट से चुनार पांटून पुल पहुंचेंगी। यहां प्रियंका गांधी लोगों को संबोधित करेंगी। रात्रि विश्राम चुनार स्थित पीडब्ल्यूडी के किला गेस्ट हाउस में करेंगी। इस कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ होंगी।