प्रियंका गांधी पोस्टर मामला: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जताई आपत्ति, बोले- पोस्टरों से माता का हो रहा अपमान
सर्किट हाउस के बाद सांसद कैंट के परेड कोठी स्थित भाजपा नेता अजय सिंह बॉबी के आवास पर पहुंचे। वहां लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को काशी पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के देवी स्वरूप वाले पोस्टर देखकर आपत्ति जताई। कहा कि वाराणसी में प्रियंका गांधी के लगाए गए पोस्टरों से माता का अपमान हो रहा है।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस को नाटक करना बहुत अच्छे से आता है और इस तरह का पोस्टर जारी किया जाना माता का अपमान है। प्रधानमंत्री की वजह से शहर में तेजी से विकास हुआ है, जो दिखाई दे रहा है।
सर्किट हाउस के बाद सांसद कैंट के परेड कोठी स्थित भाजपा नेता अजय सिंह बॉबी के आवास पर पहुंचे। वहां लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना हो गए।
बता दें कि वाराणसी से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 अक्तूबर (रविवार) को यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी। किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पोस्टर जारी करने वाले पर केस दर्ज करने की मांग
कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के एक नेता की ओर से जारी पोस्टर जिसमें प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल होने पर स्थानीय अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने डीसीपी वरुणा को ट्वीट कर सनातनियों की धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में डीसीपी वरुणा ने सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षण को जांच कराकर कार्रवाई को निर्देशित किया है। उधर, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक सतीश चंद्र मिश्रा ने भी इसे सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया।
प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक
प्रियंका गांधी के आगमन को देखते हुए शनिवार को एयरपोर्ट पर एएसएल की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि प्रियंका के एयरपोर्ट से निकलने और वापसी के समय विशेष सतर्कता बरतनी है। सादे वेश में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के एजीएम एसके सिंह, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट वेद प्रकाश, क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन, एसडीएम गिरीश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर एसके रावत आदि मौजूद रहे।