फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi come bhadohi for loksabha election 2019

भदोही में बोलीं प्रियंका- जिसके लिए दिल धड़के, उसी को दें वोट 

Mon, 18 Mar 2019 05:06 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Mar 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi come bhadohi for loksabha election 2019
जनता से मुखातिब होतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर संगम तट से सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान के दर्शन किए और विधि विधान से गंगा की आरती और पूजा भी की। इसके बाद प्रयागराज के हंडिया से भदोही सड़क मार्ग द्वारा पहुंचीं।

विज्ञापन


इसके लिए ज्ञानपुर के बैराखास गांव में रविवार को कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के पहली बार भदोही आने पर स्वागत को लेकर रणनीति बना ली थी। सीतामढ़ी और रामपुर गंगा घाट पर प्रियंका गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन


साढ़े 3 बजे प्रियंका गांधी को भदोही पहुंचना था, लेकिन प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पर शाम 6 बजे पहुंचीं। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक प्रियंका गांधी का इंतजार करते रहे। सूचना के मुताबिक सिरसा में शहीद के परिजनों से मिलने की वजह से प्रियंका गांधी को भदोही पहुंचने में ढाई घंटे की देरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'हमने अपने पिता की शहादत देखी'

Priyanka gandhi come bhadohi for loksabha election 2019

गंगा तट पर छोटी सी जनसभा में प्रियंका गांधी को सुनने लगभग 5 हजार से अधिक लोग आए थे। अपने 11 मिनट के भाषण में प्रियंका गांधी ने भदोही की जनता के मन को छूने की कोशिश की। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की जनता को मोदी सरकार ने धोखा दिया है। मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।

ना तो युवाओं को रोजगार मिला और ना ही जनता के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आए। जनता से मुखातिब होते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अब आपके सोचने का समय आ गया है। आपका दिल जिसके लिए धड़कता है आप उसे ही वोट दें। मैंने और मेरे भाई राहुल गांधी ने बहुत संघर्ष देखे हैं।

हमने अपने पिता की शहादत देखी है। राहुल गांधी आप सबका विकास दिल से चाहते हैं और उनका मानना है कि आपकी आवाज दबनी नहीं चाहिए। इसलिए आप अपना वोट सोच-समझ कर ही दें। अपना भाषण समाप्त कर प्रियंका गांधी रात्रि विश्राम के लिए गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed