फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi Azamgarh Varanasi she meet people who were injured in action by police against caa

संविधान के खिलाफ काम कर रहीं सरकारें, जहां भी जुल्म होगा वहां हम जरूर पहुंचेंगेः प्रियंका गांधी

Wed, 12 Feb 2020 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/आजमगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Feb 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Azamgarh Varanasi she meet people who were injured in action by police against caa
प्रियंका गांधी आजमगढ़ पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के बिलरियागंज घटना के पीड़ितों से मिलने बुधवार को आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि ये सरकारें एक संप्रदाय नहीं, बल्कि संविधान के खिलाफ कार्य कर रही हैं। हमें संविधान की रक्षा करनी होगी। जहां भी सरकार की ओर से जुल्म और ज्यादती हो रही है, वहां हम पहुंच रहे हैं, आगे भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को सड़क मार्ग से वाराणसी से चलकर दिन में एक बजे बिलरियागंज स्थित सलमान के अहाते में पहुंची। सीएए, एनआरसी और एनआरपी के मुद्दे पर पांच फरवरी को धरना दे रहीं महिलाओं पर पुलिस कार्रवाई की शिकार लोगों एवं उनके परिवार से मिलीं।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं से घटना के बारे में जानकारी ली, उनका दर्द सुना। उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके संघर्ष में वह साथ हैं। वहां से बाहर निकलने के बाद मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, पर वह सीधे कार की छत पर चढ़ गईं और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए माइक से कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रही महिलाओं को जबरदस्ती उठाया गया। पार्क को खोदकर पानी भर दिया गया। जुल्म और ज्यादती के खिलाफ हमने हर जगह की रिपोर्ट तैयार कर मानवाधिकार आयोग को भेजी है। यहां की रिपोर्ट भी भेजूंगी।

जो भी पुलिस कर्मी और अधिकारी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र और प्रदेश की सरकारें एक संप्रदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान के खिलाफ काम कर रही हैं। कहा कि सरकार आरक्षण को भी खत्म करना चाहती है जो हम नहीं होने देंगे। प्रियंका गाड़ी की छत से ही लोगों का अभिवादन करते हुए जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गई। 

 

मानवाधिकार आयोग को सौंपेंगे घटना की रिपोर्ट

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को बिलरियागंज पहुंचीं और सीएए, एनआरसी और एनआरपी के विरोध में धरना देने वाली महिलाओं से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ चल रहे आंदोलनों में हुई पुलिसिया हिंसा को लेकर मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है।

पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव तलब किए गए हैं। इस घटना की रिपोर्ट भी मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी। पीड़ित महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बताया कि सीएए, एनआरपी और एनआरसी के खिलाफ चार फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से बिलरियागंज के मौलाना अली जौहर पार्क में धरना शुरू किया।

महिलाओं की बातों को सुनकर प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके बीच में आकर मेरे दिल को तसल्ली मिली कि मैं आप सबके दु:ख और संघर्ष का हिस्सा बनी। उप्र में जहां भी दमन, अत्याचार और नाइंसाफी होगी वहां मैं जाऊंगी। सबके दु:ख-दर्द का हिस्सा बनेंगी यह मेरा फर्ज है मुझे कोई भी नहीं रोक सकता।

जिले के सम्मानित मौलाना मदनी साहब को यहां के अधिकारी घर से बुलाकर गिरफ्तार किए जबकि वे शांति की बात कर रहे थे, पर प्रशासन ने उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया। यह देश बचाने, गौरवशाली विरासत और संविधान को बचाने की लड़ाई है जिससे हम इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे।

भाजपा गरीब और वंचित विरोधी कानून की पैरोकार है। सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण विरोधी कानून के लिए वकील खड़ा किया। आरक्षण संविधान के मौलिक अधिकारों में है। संविधान विरोधी इस कानून के खिलाफ भी कांग्रेस संघर्ष करेगी। महिलाओं से मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बाहर निकली और लोगों अभिवादन करते हुए संबोधित किया और रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed