{"_id":"6105ab9427cf4017c33bb4da","slug":"private-school-in-varanasi-accused-of-charging-arbitrary-fees-orders-for-investigation-on-complaint-by-parents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः निजी स्कूल पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप, अभिभावकों की शिकायत पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः निजी स्कूल पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप, अभिभावकों की शिकायत पर जांच के आदेश
Sun, 01 Aug 2021 01:42 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:42 AM IST
सार
अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा जबरदस्ती एनुअल और एग्जाम फीस लिया जा रहा है। जबकि कोरोना काल के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस लिया जाना है।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
कोरोना काल में निजी स्कूलों पर खेल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, विज्ञान, कंप्यूटर, वार्षिक उत्सव शुल्क वसूलने पर रोक लगाने के बाद भी विद्यालय मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। स्कूलों ने विभिन्न मदों में ली जाने वाली फीस का ब्रेकअप खत्म कर उसे कंपोजिट फीस का नाम दे दिया है। शनिवार को वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक स्कूल में भी ऐसा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह को विद्यालय द्वारा अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाकर शिकायत की है। जिस पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए है। खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन व खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव भी शामिल है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा जबरदस्ती एनुअल और एग्जाम फीस लिया जा रहा है। जबकि कोरोना काल के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस लिया जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन सदस्यीय कमेटी तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर अपनी आख्या उपलब्ध कराएगी। बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि स्कूल के अभिभावकों की शिकायत मिली है। आरोप है कि विद्यालय में अधिक फीस ली जा रही है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। दोषी पाए जाने पर विद्यालय पर कार्रवाई की जाएगी।