फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private labs checking sample for corona do not give information to health department of positive case in varanasi

चिंता: निजी लैब कोरोना जांच कर रहे, पॉजिटिव आने पर नहीं देते स्वास्थ्य विभाग को जानकारी

Thu, 08 Apr 2021 10:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Apr 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Private labs checking sample for corona do not give information to health department of positive case in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने अब सबकी चिंता बढ़ा दी है। हालत यह है कि सरकारी अस्पतालों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम आने के बाद डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब में जांच कराने पहुंच रहे हैं। शहर में कई लैब ऐसी हैं, जो कोरोना की जांच तो कर ही रही हैं और जब कोई मरीज पॉजिटिव आ रहा है तो स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक परेशानी तब हो रही है, जब तबीयत बिगड़ने पर किसी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा रहा है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार, जांच कराने वाले संबंधित व्यक्ति की सैंपल आईडी न होने की वजह से उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सकता है। इसमें मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जिले में संक्रमण के जैसे जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं, उतनी ही स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां भी बढ़ जा रही हैं। हर दिन जांच की संख्या भी बढ़ गई है। पहले रोजाना चार से साढ़े चार हजार सैंपलों की जांच हो रही थीं। वहीं अब 5000 से 6000 जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार कोविड जांच करने वाले लैब को पॉजिटिव मरीज आने की जानकारी सीएमओ ऑफिस को देनी होती है लेकिन बहुत से ऐसे लैब भी शहर में हैं जो जांच तो कर रहे हैं लेकिन जांच कराने वाले की आईडी नहीं बना रहे हैं, जिस वजह से समस्या बढ़ गई है।

केस एक-
बीएलडब्ल्यू के पास रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने महमूरगंज स्थित एक निजी लैब में पांच अप्रैल को जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार शाम को तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने कोविड अस्पताल से संपर्क किया। यहां पता चला कि कोविड जांच की आईडी नहीं बनी है। इस वजह से भर्ती नहीं हो सकती है। ऐसे में परिजन परेशान हैं।

केस दो-
सुंदरपुर स्थित 39 वर्षीय व्यक्ति ने भी महमूरगंज स्थित लैब से ही 4 अप्रैल को कोरोना जांच कराई। जब तबीयत बिगड़ी तो रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में पूछताछ की तो कोई सैंपल आईडी विभाग में न होने, संक्रमित होने की जानकारी न होने की वजह से सही जानकारी नहीं हो पाई। अब संबंधित व्यक्ति के साथ ही परिजन भी परेशान हैं। 

यहां करा सकते हैं निशुल्क जांच
बीएचयू अस्पताल
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर
ईएसआईसी अस्पताल पांडेयपुर
कैंट रेलवे स्टेशन
रोडवेज बस स्टैंड
बाबतपुर एयरपोर्ट
शहरी और ग्रामीण पीएचसी

इन निजी लैब में होती है जांच
लाल पैथ लैब्स
एसआरएल लैब

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो लैब चिह्नित किए गए हैं, वहा जांच कराने वालों की नियमानुसार सैंपल आईडी बन रही है। साथ ही उन्हें हर दिन जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की रिपोर्ट देनी होती है। बिना मरीज की आईडी बनाकर जांच करने और विभाग को सूचना न देने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉक्टर वीबी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed