फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pritraj Mathur won with 125 votes to become the president, while Santosh got only three votes

Varanasi News: 125 मतों से जीत दर्ज कर प्रितराज माथुर बने अध्यक्ष, संतोष को महज तीन वोट

Wed, 14 Jan 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pritraj Mathur won with 125 votes to become the president, while Santosh got only three votes
तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रितराज माथुर ने कमलकांत राय को 125 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर देवेंद्र कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए। वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई। 11 राउंड में तक चली गणना में प्रितराज माथुर को 336 मत मिले, जबकि कमलकांत राय को 211 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह को मात्र तीन मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार मिश्रा ने 342 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार (205 मत) को 137 मतों से हराया। अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बच्चा लाल यादव ने बताया कि 583 मतदाताओं में से 550 ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद के लिए डाले गए तीन मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना के दौरान तहसील परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्रा, अशोक पांडेय, सुभाष दूबे, श्रीनाथ गोंड़, राजेश पटेल, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed