फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoners IGNOU campus placement also readily

इग्नू कैदियों का भी कराएगा कैंपस प्लेसमेंट

Wed, 12 Aug 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 12 Aug 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Prisoners IGNOU campus placement also readily

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि सत्र 2014-15 में इग्नू के छात्र रहे एक सजायाफ्ता कैदी ने ओवर ऑल टॉप किया। ये इग्नू के लिए बेहद गर्व की बात है।

विज्ञापन

हमारा विश्वविद्यालय कैदियों को भी राष्ट्र निर्माण में एक संपत्ति के तौर पर तैयार कर रहा है। वर्तमान समय में इग्नू के माध्यम से करीब 25 हजार से अधिक कैदी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

 देश भर में 97 जेलों में इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय हैं। अब जेलों में शिक्षा ले रहे कैदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनके कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलपति प्रो. राव ने बताया कि इस वक्त इग्नू 29 लाख लोगों को दूरस्थ शिक्षा से जोड़े हुए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी इग्नू तेजी से आगे बढ़ रहा है। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के तहत दुद्धि में नए नया क्षेत्रीय केंद्र खोला गया है।
 आज स्थिति यह है कि इस क्षेत्रीय केंद्र में प्रवेश के लिए 100 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। प्रो. राव ने बताया कि खाड़ी देशों में भी इग्नू के छात्र हैं।
 ज्यादा से ज्यादा विदेशी छात्र-छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा से जोड़ने के लिए अब हम दूतावासों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले ही विश्वविद्यालय ने कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू की है। दो साल में अब तक 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का इग्नू ने कैंपस प्लेसमेंट कराया।
अब तक कैंपस प्लेसमेंट दिल्ली में कराया जाता था लेकिन अब क्षेत्रीय कार्यालयों पर भी कैंपस प्लेसमेंट कराए जाएंगे। इग्नू का फोकस रोजगारपक पाठ्यक्रमों पर ज्यादा है ताकि डिग्री के साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार भी मिल सके। वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. एएन त्रिपाठी ने बताया कि इस बार इग्नू ने रिजल्ट भी समय से पहले घोषित किए हैं।

 इससे छात्र-छात्राओं को ये फायदा हुआ है कि वे न सिर्फ इग्नू में बिना गैप के प्रवेश ले सकते हैं बल्कि दूसरे विश्वविद्यालयों में भी समय से प्रवेश लेने का मौका उनके पास है। उन्होंने बताया कि इग्नू में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। लेट फीस के साथ 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed