फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoner arrested after encounter, sent to Kannauj jail

बलिया: मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कैदी भेजा गया कन्नौज जेल, जेल की दीवार फांदकर हुआ था फरार

Sat, 23 Jan 2021 09:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 23 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Prisoner arrested after encounter, sent to Kannauj jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लूट और हत्या के मामले में जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदी बेचू राम को शुक्रवार को कन्नौज जेल भेज दिया गया। जेल से भागे बेचू को पुलिस ने 14 जनवरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।   

विज्ञापन


बता दें कि चार जनवरी को लूट व हत्या में निरुद्ध बांसडीह रोड के बिगही निवासी कैदी बेचू राम जेल से फरार हो गया था। इस मामले में दो जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था,  जबकि दो के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई जारी है। कैदी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं थी।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम काजीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास 14 जनवरी को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिला कारागार प्रशासन ने बेचू राम को शुक्रवार की देर शाम कन्नौज भेज दिया।  शनिवार को उसे कन्नौज जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर बेचू राम को कन्नौज स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed