फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal Secretary summoned the report action may be taken against those responsible

Varanasi News: प्रमुख सचिव ने तलब की रिपोर्ट, जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई

Fri, 23 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary summoned the report action may be taken against those responsible
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल परिसर में संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग में गर्भवती महिलाओं के इलाज में जिम्मेदारों की लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है। एमसीएच विंग में व्याप्त अव्यवस्था और लापरवाही पर अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर को संज्ञान का प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजुला सिंह से रिपोर्ट तलब की है। उधर जिलाधिकारी ने भी सीएमओ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की जांचकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मामला प्रमुख सचिव तक पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजुला सिंह, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. दिग्विजय सिंह के साथ पहुंची। यहां उन्होंने बेड कम लगने, डॉक्टरों के ओपीडी में न आने, इमरजेंसी न चलने सहित अन्य बिंदुओं पर एक-एक कर जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई और मौके पर मौजूद चिकित्सकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी। अपर निदेशक ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


पहले दिया योग का हवाला, फोटो मांगने पर बोलीं पहचान में नहीं आएगी
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जब डॉक्टरों से ओपीडी में देर से आने का कारण पूछा तो उन्होंने एमसीएच विंग परिसर में गेट के पास योग करने का हवाला दिया। अपर निदेशक ने जब डॉक्टरों से फोटो मांगी तो उन्होंने यह कहा कि फोटो पहचान में नहीं आएगी। इस पर नाराज होकर अपर निदेशक वहां से लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ के साथ पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीएमएस से मांगा जवाब
अपर निदेशक स्वास्थ्य के बाद शाम पांच बजे जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हकीकत जानने पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह से ओपीडी में डॉक्टरों के समय से न पहुंचने की वजह पूछी तो उन्होंने बुधवार को डॉक्टरों के योग कार्यक्रम में शामिल होने का हवाला दिया। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने योग कार्यक्रम की फोटो मांगी लेकिन सीएमएस फोटो नहीं उपलब्ध करा सकें। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कड़ी फटकार लगाई। अस्पताल में इमरजेंसी संचालित न होने का जवाब भी सीएमएस नहीं दे सके। सीएमओ ने उन्हें जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी।


रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही का जिक्र
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि एमसीएच विंग का हाल जानने के बाद प्राथमिक स्तर पर जो रिपोर्ट तैयार की जा रही है, उसमें एमसीएच विंग संचालन में लापरवाही का जिक्र है। डॉक्टरों का ओपीडी में समय से न आना, ओपीडी के समय योग करने का हवाला देना लेकिन उसकी फोटो उपलब्ध न करा पाने, इन सभी पहलुओं को रिपोर्ट में शामिल किया गया है। विस्तृत रिपोर्ट शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed