फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal of Mahamana Inter College received teacher award

Varanasi News: महामना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को मिला अध्यापक पुरस्कार

Wed, 31 Jan 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Principal of Mahamana Inter College received teacher award
वाराणसी। महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छांव के प्रधानाचार्य डॉ.चंद्रमणि सिंह को शासन की ओर से अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 30 जनवरी की देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इस पुरस्कार के लिए नाम चयनित होने के बाद डॉ. सिंह को सेवा विस्तार सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश भर से कुल 10 शिक्षकों का नाम अध्यापक पुरस्कार दिए जाने के लिए चयनित किया गया। मूल रुप से मिर्जापुर जिले के कोलना निवासी डॉ. चंद्रमणि, मालवीय इंटर कॉलेज में 22 फरवरी 2000 से प्रधानाचार्य के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके पहले मिर्जापुर के कोलना स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज में कृषि के प्रवक्ता रहे। अमर उजाला से बातचीत में डॉ.चंद्रमणि सिंह ने बताया कि पुरस्कार मिलने के बाद उनकी सेवा 62 वर्ष से बढ़कर 65 वर्ष हो जाएगी। कहा कि इस तरह के पुरस्कार से निश्चित तौर पर सेवा के प्रति और समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से जो संकल्प लिया गया है, उसे सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed