फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister will give more project to Banares now will meet before 15 December

प्रधानमंत्री अभी और देंगे बनारस को बड़ी सौगातें, 15 दिसंबर से पहले मिलेंगी

Tue, 17 Nov 2020 09:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will give more project to Banares now will meet before 15 December
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के बाद दिसंबर महीने में बनारस के लोगों को फिर से सौगातें मिल सकती हैं। एमएलसी चुनाव के चलते पूरी होने के बाद भी लोकार्पित नहीं हुई परियोजनाओं को 15 दिसंबर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन

फिलहाल पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय के पास है और चुनाव अधिसूचना खत्म होने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवंबर को वाराणसी में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इस दौरान चुनाव आचार संहिता के चलते शासन ने बाकायदा चुनाव आयोग से पीएम के कार्यक्रम की सहमति ली थी। चुनाव आयोग ने शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास की सूची से बाहर करने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

ऐसे में बीएचयू से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण नहीं कराया गया था। इसमें बीएचयू की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं पूरी होने के बाद भी आमजन के लिए शुरू नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा दिसंबर तक वाराणसी में पूरी होने वाली परियोजनाओं की निगरानी तेज कर दी गई है।

माना जा रहा है कि चार चरणों में पूरी होने वाली फुलवरिया फोरलेन के दो चरण दिसंबर 2020 तक पूरे कर लिये जाएंगे। 15 दिसंबर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की सुगबुगाहट होने लगी है। अगर किन्हीं कारणों से ऐसा संभव नहीं हुआ तो वर्चुअल माध्यम से परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी रहेगी।

पूरी होने के बाद भी लोकार्पित होने से रह गई परियोजनाएं
परियोजना                        लागत
सर सुंदर लाल अस्पताल का 100 बेड का एमसीएच विंग
बीएचयू शिक्षकों के 200 आवासीय भवन  
महिला पॉलीटेक्निकमें आईटी ब्लाक व अन्य भवन 
बीएचयू शिक्षकों के 80 आवासीय भवन
दिसंबर तक पूरी होने वाली परियोजनाएं
स्मार्ट सिटी के तहत विकसित हो रहे स्मार्ट वार्ड 
गोदौलिया से दशाश्वमेध तक तैयार होने वाला पावन पथ
जापान की सहायता से बन रहे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर
पांडेयपुर स्थित 50 बेड का महिला अस्पताल

बीएचयू एमसीएच विंग सहित कई परियोजनाएं तैयार हैं। मगर चुनाव आचार संहिता के कारण लोकार्पित नहीं हो पाई हैं। शासन के निर्देश पर हम अपनी तैयारी करेंगे। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed