फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister will give a gift of Rs 1000 crore to Kashi, these projects will be inaugurated

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री काशी को देंगे 1000 करोड़ रुपये की सौगात, इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

Tue, 05 Dec 2023 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Dec 2023 10:05 AM IST
सार

दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शहर को जाम मुक्त करने के लिए बनकर तैयार फुलवरिया फोरलेन और काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की शृंखला में चार चांद लगाने वाले नमो घाट की सौगात भी मिलेगी।

विज्ञापन
Prime Minister will give a gift of Rs 1000 crore to Kashi, these projects will be inaugurated
पीएम मोदी - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर में अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम सोमवार को वाराणसी पहुंची है। पीएमओ के एक अधिकारी अपने सहयोगी के साथ संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा का फीडबैक लिया। लोकार्पण के लिए 12 परियोजनाओं की सूची तय कर ली गई है। साथ ही भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

विज्ञापन

दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शहर को जाम मुक्त करने के लिए बनकर तैयार फुलवरिया फोरलेन और काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की शृंखला में चार चांद लगाने वाले नमो घाट की सौगात भी मिलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी अखिलेश मिश्र ने काशी विद्यापीठ और आराजी लाइन विकास खंडों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मड़ाव और आराजी लाइन विकास खंड के धानापुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने इस यात्रा में शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए शामिल वैन में जाकर उसका जायजा लिया। शिविर में पात्रों के चल रहे पंजीकरण की प्रक्रिया देखी। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की। इसके अलावा कैंप के दौरान मौजूद पात्रों और लाभार्थियों से इस शिविर के बारे में फीडबैक लिया।

विज्ञापन

 

लोकार्पण के लिए तैयार हुई परियोजनाएं

- फुलवरिया फोरलेन की सड़क और दो रेलवे ओवरब्रिज

- खिलाड़ियों के लिए राइफल शूटिंग रेंज

- नमो घाट परियोजना

- पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 50 बेड का आवासीय भवन

- शिवपुर में ड्रग वेयर हाउस

- डॉयट का ट्रेनिंग सेंटर

-बीएलडब्ल्यू में टीजिंग रूम लैब

- पांच बड़ी और 15 छोटी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed