फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister's impenetrable security will be on the shoulders of 22 IPS

22 आईपीएस के कंधे पर होगी प्रधानमंत्री की अभेद्य सुरक्षा

Sun, 12 Dec 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's impenetrable security will be on the shoulders of 22 IPS
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और स्वर्वेद महामंदिर कार्यक्रम के लिए दो दिवसीय दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य रहेगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी व एटीएस कमांडों के साथ ही केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारी तैनात रहेंगे। आंतरिक सुरक्षा एसपीजी के जिम्मे होगी। बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी कश्मिनरेट और ग्रामीण पुलिस के 22 आईपीएस के कंधे पर रहेगी। शनिवार को एसपीजी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एएसएल की हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और रूट का खाका खींचा। रात में ही एसपीजी अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ धाम के सुरक्षा का निरीक्षण के बाद मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं रविवार को फ्लीट की ग्रैंड रिहर्सल भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के रूट पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। कमिश्नरेट में इसकी कमान 17 आईपीएस और ग्रामीण में पांच आईपीएस संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमिश्नरेट में 25 एडिशनल एसपी, 60 डिप्टी एसपी, छह कंपनी पीएसी, चार कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, 400 एसआई, इंस्पेक्टर और 2500 पुलिसकर्मी, तीन बटालियन एनडीआरएफ भी मुस्तैद रहेगी। एयरपोर्ट से लेकर चौबेपुर कार्यक्रम स्थल तक पांच आईपीएस, नौ डीएसपी, छह कंपनी पीएसी, 500 दरोगा और इंस्पेक्टर, 25 पुलिसकर्मी, दो टीआई, 150 महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक व पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा एसपीजी सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी।
विज्ञापन

पीएम की फ्लीट गुजरने के बाद निकालें बरात
प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल होने वाली गाड़ियां भी शनिवार को पुलिस लाइन में पहुंच गई। 13 दिसंबर को वैवाहिक लग्न भी तेज है। ऐसे में शाम के समय गंगा आरती देखने के बाद प्रधानमंत्री जब बरेका गेस्ट हाउस पहुंच जाएं तब बरात निकाली जाए। इसकी अपील पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले रहेंगे बाजार, पुष्पवर्षा करने पर रोक
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि दुकानें और बाजार सभी खुले रहेंगे। हालांकि बैरिकेडिंग के अंदर ही लोगों को रहना होगा। वहीं पीएम की फ्लीट जब गुजरेगी तो छतों से पुष्पवर्षा करने पर पूरी तरह से मनाही रहेगी।
फोटो...
एयरपोर्ट पर 200 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, इंट्री पास पर रोक
बाबतपुर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह 10 बजे एसपीजी टीम एयरपोर्ट पहुंची और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए एयरपोर्ट व स्थानीय प्रशासन सहित सीआईएसएफ संग बैठक की। एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के साथ रनवे पर 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सहित सतर्कता व चेकिंग बढ़ाने को कहा गया है। एयरपोर्ट पर बनने वाले एंट्री पास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। संवाद
कैंट स्टेशन पर जीआरपी के 93 पुलिसकर्मियों की आज से तैनाती
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहले और दूसरे प्रवेश द्वार पर सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जीआरपी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीएम के आगमन को लेकर 93 और पुलिसकर्मियाें की संख्या बढ़ाई गई है। इसमें दो इंस्पेक्टर, 10 दारोगा, 75 पुरुष आरक्षी, छह महिला आरक्षियों को रविवार दोपहर 12 बजे से तैनात किया जाएगा। 14 दिसंबर तक कुल 197 पुलिसकर्मी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। संवाद
राजघाट पर क्रूज तक सीढ़ी से पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट से क्रूज से गंगा में सफर करेेंगे। इसके लिए राजघाट पर 200 मीटर लंबी सीढ़ी भी बनाई जा रही हैे। दोपहर में एसपीजी के अधिकारियों ने राजघाट पहुंचकर सीढ़ी बनाने वाली एजेंसी के लोगों से बातचीत की। उधर पीडब्ल्यूडी की ओर से घाट तक जाने वाले मार्ग पर गड्ढ़े को भी भरा जा रहा था। प्रयागराज से शनिवार को ट्रक से जेटी भी राजघाट तक आ गई। ब्यूरो
बरेका के प्रशासनिक भवन और सिनेमा हॉल को बनाया गया आकर्षक
वाराणसी। बरेका प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष और सिनेमा हॉल को मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशासनिक भवन के पिछले हिस्से में मुख्यमंत्रियों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। सफाई के लिए गेस्ट हाउस में 50 सफाई कर्मियों की बराबर ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस को एसपीजी ने कब्जे में लिया
बरेका में आफिसर्स गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहरेंगे। जिस कमरे में प्रधानमंत्री ठहरेंगे उसमें लाइट, बेड, बिस्तर बेहतर और फर्श पर नई कालीन भी बिछाई गई हैं। बरेका स्थित रेलवे स्टेडियम में प्रधानमंत्री के हेलिकाप्टर उतरने के लिए तीन हेलीपैड बनकर तैयार हैं।
पार्किंग स्थल एक और दो में 9.30 बजे तक रखे जाएंगे वाहन
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का निर्धारण किया है। इन सभी पार्किंगों को छह नंबरों में बांटा गया है। इनमें से पार्किंग एक और दो में सुबह 9.30 बजे तक ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति होगी। पार्किंग नंबर एक टाउन हाले में खडे़ पास लगे वाहनों को ही गोदौलिया से मैदागिन जाने की अनुमति होगी। वहीं पार्किंग नंबर दो बेनियाबाग पार्किंग से पास वाले वाहनों को गोदौलिया चौराहे पर लोगों को उतारकर वापस बेनिया पार्किंग के लिए जाएंगे। वहीं विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों जिनमें बाबतपुर, गिलट बाजार से होते हुए चौकाघाट की ओर से आने वाले वाहनों को लहुराबीर होते हुए बेनिया बाग पार्किंग में व्यवस्था की गई है। पड़ाव, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा कालभैरव मंदिर की ओर से मैदागिन आने वाले वाहनों को टाउनहाल पार्किंग, कंपनी बाग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और पीली कोठी नेशनल इंटर कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज से चांदपुर, चौकाघाट, लहुराबीर होते हुए मौदागिन पहुंचने वाले वाहनों के लिए टाउन हाल पार्किंग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और कंपनीबाग में व्यवस्था की गई है। संवाद

फोटो...
कैंट स्टेशन से संतों को धाम तक पहुंचाएगा कंट्रोल रूम
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शनिवार को तीन दिन के लिए साधु संतों व महंतों सहित वीवीआईपी अतिथियों की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा कंट्रोल रूम बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed