फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister of Mauritius will come to Varanasi for worship in Kashi Vishwanath Dham

G20 Summit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री कल आएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ धाम में लगाएंगे हाजिरी

Sun, 10 Sep 2023 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

 दिल्ली में हो रहे जी-20 सम्मेलन के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार को वाराणसी आएंगे। ये उनका तीसरा वाराणसी दौरा होगा। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जुगनाथ का बलिया से गहरा नाता है। 

विज्ञापन
Prime Minister of Mauritius will come to Varanasi for worship in Kashi Vishwanath Dham
सारनाथ में पत्नी के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सुबह 10 बजे के करीब वाराणसी आएंगे। एयरपोर्ट से नदेसर स्थित होटल जाएंगे। शाम को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे और गंगा आरती देखेंगे। मंगलवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


जानकारी के  बाद वाराणसी का पुलिस और प्रशासनिक अमला उनके आगमन की तैयारियों में जुट गया है। ये उनका तीसरा वाराणसी दौरा होगा। इससे पहले वो बीते साल अप्रैल में वाराणसी आए थे। उससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ जनवरी 2019 में वाराणसी आए थे। तब उन्होंने 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया था। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के अलावा भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण किया था। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जुगनाथ का बलिया से गहरा नाता है। उनके पूर्वज बलिया के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन

जगह-जगह होगा स्वागत

मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ का वाराणसी में भव्य स्वागत होगा। एयरपोर्ट से नदसेर स्थित होटल तक बच्चे जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गीता, योग और ध्यान से लगेगी आत्महत्याओं पर लगाम, आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने की पहल

मॉरीशस के जरिये 52 अफ्रीकी देशों में आयात और निर्यात शुल्क मुक्त होगा

मॉरीशस के जरिये 52 अफ्रीकी देशों में आयात व निर्यात शुल्क मुक्त होगा। यह कहना है मॉरीशस के केंद्रीय मंत्री एलन गन्नू का। वह लद्यु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों के प्रतिनिधि मंडल से बंगलूरू के श्री परिपूर्ण सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट में संवाद कर रहे थे। मॉरीशस के मंत्री ने लघु उद्योग भारती के उद्यमियों को ट्रेड फेयर लगवाने और काशी के हस्तशिल्प, गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी खिलौना, रेशमी वस्त्र आदि की प्रदर्शनी के लिए सेंटर उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।

साथ ही कहा कि मॉरीशस अफ्रीकी महाद्वीप का एक द्वीप है। इसका अफ्रीकी देशों से मुक्त व्यापार संधि है। मॉरीशस के जरिये भारतीय उत्पादों का अफ्रीकी देशों में निर्यात करने पर संधि से भारतीय उत्पादों को शुल्क संबंधी छूट दी जाएगी। लघु उद्योग भाती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मंत्री के कहने पर काशी के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मॉरीशस जाएगा। उद्यमियों ने मंत्री को बनारसी साड़ी भेंट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed