फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Akshaya Patras Mega Kitchen in Varanasi

PM Modi in Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी ने किया मेगा किचन का उद्घाटन, एक घंटे में 40 हजार रोटियां बनेंगी 

Thu, 07 Jul 2022 03:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Jul 2022 03:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में अक्षय पात्र के मेगा किचन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम 20 बच्चों से संवाद किया। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Akshaya Patras Mega Kitchen in Varanasi
अक्षय पात्र मेगा किचेन का लोकार्पण करते प्रधानमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अक्षय पात्र के मेगा किचन के उद्घाटन पर बच्चों संग खास पल गुजारा। किचन में तैयार मध्याह्न भोजन में रोटी और विशेष दाल का स्वाद भी चखा। साथ ही न किचन में लगाई गई अत्याधुनिक मशीनों के संचालन की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार काशी की जनता को विकास परियोजना का तोहफा देने पहुंचे हैं। अक्षय पात्र के मेगा किचन में बच्चों के लिए अत्याधुनिक मशीनों से गरमा गर्म भोजन तैयार किया जाएगा। पीएम के उद्घाटन के बाद सेवापुरी के 124 स्कूलों के 25 हजार बच्चों तक ये खाना खास गाड़ियों से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

 

एक घंटे में 40 हजार रोटियां बनेंगी 
तीन एकड़ में तैयार इस किचन की क्षमता एक लाख बच्चों तक खाना पहुंचाने की है। अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में चालीस हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकेंगी। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए है। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कूकर लगाए गए हैं। एक कूकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आर प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल व सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष पहुंचे बनारस

प्रधानमंत्री के आगमन के पहले अक्षय पात्र के अध्यक्ष मधु पंडित दास व राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ दास बुधवार को वाराणसी पहुंच गए हैं। वाराणसी आगमन के बाद दोनों लोगों ने किचन की तैयारियों को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed