आजमगढ़ की जिया की प्रतिभा का प्रधानमंत्री मोदी ने भी माना लोहा, ट्वीट कर दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की 12 साल की बच्ची जिया ने अपनी प्रतिभा से तैराकी के क्षेत्र में जो मुकाम बनाया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक सके। प्रधानमंत्री ने मन की बात ट्विटर हैंडल से जिया की तारीफ की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जिया ने समुद्री तैराकी में इतिहास रचा है। जनपद के
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी 12 साल की जिया राय के पिता मदन राय नेवी में हैं। जिया राय ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित होते हुए भी समुद्री तैराकी में अब तक 19 गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
Miss Jiya Rai, a 12 year old daughter of a Naval sailor Madan Rai, created history by swimming from Bandra-Worli Sea Link to Gateway of India, a distance of 36 Km in 08 hrs and 40 minutes on 17 Feb 21. https://t.co/XeBisJKovS@indiannavy @MinistryWCD pic.twitter.com/hwi0OxuUB0
विज्ञापन विज्ञापन— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) February 18, 2021
महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की मांग की है। यह पुरस्कार तीन दिसंबर को दिया जाता है लेकिन कोविड-19 के कारण इस बार मार्च माह में दिया जाएगा। विशेष बच्ची होने के बाद भी जिया राय ने इस उम्र में तीन रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने 15 फरवरी को एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया की 14 किमी की दूरी तीन घंटे 27 मिनट 30 सेकंड में पूरे किए थे। पांच जनवरी 2021 को अरनाला किला से वसई किला तक 22 किलोमीटर की दूरी सात घंटे चार मिनट में पूरी की थी।
समुद्र में 36 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे 40 मिनट में पूरा
अभी 17 फरवरी को मुंबई के ही वर्ली से गेटवे ऑफ इंडिया तक समुद्र में 36 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे 40 मिनट में तैर कर पूरा की थीं। पांच जनवरी 2019 को समुद्री तैराकी में पांच किलोमीटर की प्रतियोगिता मात्र 10 साल सात माह की उम्र में जीती थी। यह सबसे युवा खिलाड़ी का नेशनल रिकॉर्ड है। 11-12 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में पांच और एक किलोमीटर दोनों ही स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की पहली पैरा महिला तैराक बनी थीं। इसके अलावा भी जिले और क्षेत्रीय स्तर पर जिया के नाम कई उपाधियां दर्ज हैं।
"मुझे बहुत ही खुशी है कि मैं ऐसी प्रतिभाशाली बच्ची का पिता हूं"
जिया राय के पिता मदन राय ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि मुझे बहुत ही खुशी है कि मैं ऐसी प्रतिभाशाली बच्ची का पिता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बेटी को बधाई दी है। यह हमारे परिवार, क्षेत्र और देश के लिए गर्व की बात है। मां रंजन राय ने बताया कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है। उसने इतनी छोटी सी उम्र में इतने बड़े काम करके दिखाएं हैं।
जिया का परिवार महाराष्ट्र के मुंबई में कोलाबा में रहता है। जिया राय का नौ वर्ष का छोटा भाई वैभव राय है जो चौथी कक्षा का छात्र है। जिया राय सातवीं में पढ़ाई कर रही हैं। पिता इंडियन नेवी में ऑफिसर है। माता रचना राय शिक्षिका हैं। जिया के बाबा सुभाष राय घर पर खेती-बाड़ी करते हैं। अपनी पोती की उपलब्धियों पर उनका भी सीना फख्र से चौड़ा हो जाता है। जिया के चाचा विपिन राय समाजसेवी हैं। उनका कहना है कि घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।