फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Narendra Modi says Kashi will made east door

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में बड़ा एलान, बोले- काशी बनेगा पूरब का दरवाजा

Wed, 19 Sep 2018 04:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 19 Sep 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi says Kashi will made east door
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी में चल रही बड़ी परियोजनाओं से यहां के उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में नए संभावनाओं के द्वार खुले हैं। ‘प्रयत्न से परिवर्तन’ का नारा देकर पीएम मोदी ने काशी को पूर्वी भारत के गेटवे के रूप में विकसित करने के संकल्प को दोहराया। 
विज्ञापन


बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में 557  करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा में कहा, परंपरा व पौराणिकता काशी की पहचान है और चार वर्षों के दौरान शहर की पहचान को संरक्षित करके विकास किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने काशी में चार साल पहले तक फैली अव्यवस्था को लेकर विपक्ष पर तंज कसा और कहा, कुछ लोगों ने हमारी काशी को भोले के भरोसे छोड़ दिया था। मगर अब बनारस को 21वीं सदी के मुताबिक वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट बनारस में स्मार्ट परिवहन के लिए ट्रांसपोर्ट के हर तरीके को आधुनिक किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पूर्वी भारत के मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहे बनारस में नए अस्पतालों का निर्माण तो हो ही रहा है, लेकिन पुराने अस्पतालों की भी सुध ली जा रही है। 
 

बीएचयू में बनने जा रहे क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान की चर्चा कर पीएम ने कहा अब काशीवासियों को आंख के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

फिर दोहराई गंगा सफाई की बात
बनारस में  प्रधानमंत्री ने गंगा सफाई के अपने संकल्प को दोहराया और बताया कि गंगोत्री से गंगा सागर तक कई परियोजनाएं चल रही हैं। काशी में 600 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट इस वक्त हैं। इसमें दीनापुर और रमना में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से चल रहा है, ताकि गंगा में गंदगी ना जाए । 

शहर भर में हजारों नए सीवर चैंबर के निर्माण के साथ डेढ़ सौ से भी अधिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है और पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए भी काम चल रहा है। 

प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बनारस का रस और रंग दिखे। दुनिया भर से आने वाले प्रवासी काशी के पर्यटन दूत बनकर लौटें। जनसभा के पूर्व पीएम ने पौधरोपण किया और तीन लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र भी दिया।

काशीवासी मेरे मालिक, हिसाब देना मेरा दायित्व

प्रधानमंत्री ने काशी वासियों से कहा, आपने मुझे भले ही प्रधानमंत्री पद का दायित्व दिया है, मगर सांसद के नाते मेरे काम का हिसाब आप ले सकते हैं। जनप्रतिनिधि और सेवक के नाते आप मेरे मालिक और हाईकमान हैं। इसलिए पाई-पाई और पल-पल का हिसाब देना मेरा दायित्व है।

पूरे समर्पण के साथ बनारस में हो रहे परिवर्तन के इस संकल्प को और मजबूत करें। नई काशी, नए भारत के निर्माण में आगे बढ़कर अपना योगदान दें।
- पीएम ने ट्वीट में लिखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed