{"_id":"592a9d704f1c1ba515bda932","slug":"prime-minister-narendra-modi-adarsh-village-jayapur-road-not-built-even-after-five-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के आदर्श गांव में पांच माह बाद भी नहीं बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के आदर्श गांव में पांच माह बाद भी नहीं बनी सड़क
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 28 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और जयापुर की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद महत्वाकांक्षी सांसद आदर्श ग्राम योजना शुरुअात की थी। इससे प्रेरित होकर कई सांसदों ने भी गांवों को गोद लिया। लेकिन खुद पीएम मोदी के सांसद आदर्श गांव जयापुर में विकास की रफ्तार अत्यंत धीमी है।
विज्ञापन
यहां पर हो रहे विकास कार्यों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने अपनी निधि से बनने वाली जिस सड़क का शिलान्यास पांच महीने पहले किया था, उसका काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था और ठेकेदार ने मनमानी दिखाते हुए सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर डालने के बाद काम बंद कर दिया है। इससे आने-आने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयापुर से आसपास के गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर हो गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने 900 मीटर लंबी इस सड़क को अपनी निधि से बनवाने का प्रस्ताव रखा। दिसंबर में उन्होंने खुद इसका शिलान्यास किया। इसके बाद सड़क की मरम्मत तो शुरू हो गई लेकिन सिर्फ गिट्टियां और बोल्डर डालने के बाद काम रोक दिया गया।
इस मार्ग से जयापुर के साथ ही पचांई, मरुई और जमुनी के लोग भी आते-जाते हैं। बोल्डर बिछा देने से इस मार्ग पर चलना दूभर हो गया है। आए दिन लोग हादसों का शिकार होते हैं। बुधवार को मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम के तहत जयापुर पहुंचे लक्ष्मण आचार्य ने सड़क की हालत देख काफी नाराजगी जताई थी।
उन्होंने ठेकेदार को फोन कर जल्द से जल्द सड़क का काम पूरा कराने का निर्देश भी दिया। ग्राम प्रधान नारायण पटेल का कहना है कि उन्होंने भी एमएलसी से सड़क का काम जल्द पूरा कराने के लिए बात की है।