फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Modi to communicate directly with Corona warriors of Varanasi tomorrow will know how to make patients healthy and coronavirus third wave

वाराणसी: कोरोना योद्धाओं से शुक्रवार को सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, डीआरडीओ अस्पताल की उपयोगिता पर करेंगे बात

Thu, 20 May 2021 09:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 May 2021 09:22 PM IST
सार

कोरोना संकट से बाहर आने की कोशिश में जुटे वाराणसी के प्रयासों की सराहना बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में की। अब वो कल यानी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी  के कोरोना योद्धाओं से सीधा संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
Prime Minister Modi to communicate directly with Corona warriors of Varanasi tomorrow will know how to make patients healthy and coronavirus third wave
पीएम मोदी की बैठक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संकट से उबर रहे वाराणसी के कोरोना योद्धाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीधा संवाद करेंगे। वर्चुअल संवाद में पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों को स्वस्थ करने का तरीका जानेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से भी कोरोना पर कसे लगाम की जानकारी लेंगे। उधर, प्रशासन एक अप्रैल से 20 मई तक के कोरोना से जारी जंग की पूरी कहानी का वीडियो भी पीएम के सामने प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर में वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण का हाल और तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान बीएचयू, डीआरडीओ, दीनदयाल राजकीय जिला अस्पताल, ईएसआईसी सहित अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों से जानकारी लेंगे। इसमें पीएम चिकित्सकों की भूमिका और संकट काल के उनके अनुभवों को साझा करेंगे। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर की जबरदस्त चपेट में आए वाराणसी ने डेढ़ महीने में स्थिति को संभाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 फीसदी तक पहुंचा संक्रमण दर अब पिछले तीन दिनों से तीन फीसदी पर पहुंच गया है। एक अप्रैल से संक्रमण दर बढ़ने का सिलसिला अब थमने लगा है। मगर, अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण की दर 40 फीसदी से ज्यादा पहुंच गई थी। 18 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद कर उन्हें ट्रैक, ट्रेस और ट्रीट का मंत्र दिया था।

उस समय अस्पतालों में बेड से लेकर आक्सीजन तक की दिक्कत हो गई थी। मगर, पीएम के संवाद के बाद पीएमओ सक्रिय हुआ और आक्सीजन आदि की व्यवस्था सुदृढ़ हुई। इसके साथ ही प्रशासन की सजगता की वजह से संक्रमण की रफ्तार भी थमने लगी।

डीआरडीओ अस्पताल की उपयोगिता पर करेंगे बात

पद्मभूषण पं. राजन मिश्र को समर्पित डीआरडीओ के अस्पताल के बनने से बनारस को मिली राहत पर भी पीएम मोदी चर्चा करेंगे। दरअसल, वाराणसी में सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 19 सौ बेड की व्यवस्था है। जबकि अकेले डीआरडीओ के अस्पताल में 750 मरीजों के भर्ती होने की व्यवस्था की गई है। 

पीएम मोदी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए काशीवासियों के योगदान पर भी चर्चा कर सकते हैं। कारण, कोरोना के पीक टाइम पर काशी के व्यापारियों ने स्वत: लॉकडाउन की अपील कर बहुत बड़ा योगदान किया। इसके साथ ही संसाधनों को जुटाने में काशीवासियों के सहयोग की चर्चा देश भर में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed