फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister emphasizes on local for vocal on Diwali, says - Ganges of development will flow uninterrupted

प्रधानमंत्री ने दिवाली पर लोकल फॉर वोकल पर दिया जोर, बोले- विकास की गंगा अविरल बहेगी

Mon, 09 Nov 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Nov 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister emphasizes on local for vocal on Diwali, says - Ganges of development will flow uninterrupted
वर्चुअल संवाद करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी वासियों को प्रणाम किया। इसके बाद कहा कि महादेव के आशीर्वाद से काशी के विकास की गंगा कल-कल और अविरल बहती रहेगी। वर्चुअल सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री ने 614 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर अब तक काशी के 18000 करोड़ रुपये के विकास गौरव को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के जरिए स्वदेशी के बढ़ावे पर जोर दिया।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकल फॉर वोकल का मतलब यह नहीं है कि घर में रखा कोई विदेशी सामान ले जाकर गंगा में फेंक दें। दीया या कोई ऐसा सामान जो लोकल हो उस को बढ़ावा दें। इस बार दीपावली पर लोकल समान ही खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की बात करते हुए पीएम ने कहा 19.8 करोड़ की लागत से शाही नाले के डायवर्जन, एसटीपी के निर्माण किया जा रहा है। शाही नाले के डायवर्जन से खिड़किया घाट से गंगा में जाने वाला सीवर रुकेगा। जहां पर शोधन करने के बाद पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाएगा।

23 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया है। आकर्षक लाइटिंग से कई इलाकों को चमकाया गया। जहां पर्यटन की संभावनाएं हैं उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया है। बाहर से आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को काशी सुंदर दिखेगी। बिजली के लटकते तारों से काशी को मुक्ति मिली है। काल भैरव वार्ड में साफ-सफाई देख प्रधानमंत्री ने इसे कायम रखने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed