{"_id":"800404bc06049ac70c188d7f34e6df49","slug":"president-of-kashi-vidyapeeth-students-objectively-ayushi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं आयुषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं आयुषी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की समर्थित उम्मीदवार आयुषी श्रीमाली ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी छात्र एकता मंच के शशांक सिंह रघुवंशी को 172 मतों से हराकर इतिहास रच दिया।
यह पहला मौका है जब छात्रसंघ अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई महिला काबिज होगी। आयुषी को 1261 और शशांक को 1089 मत मिले। उधर, उपाध्यक्ष पद पर अशोक यादव, महामंत्री पद पर नीरज कुमार पांडेय और पुस्तकालय मंत्री पद पर अमित यादव निर्वाचित घोषित किए गए।
देर शाम परिणाम आने के बाद कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने चुनाव अधिकारी प्रो. रविप्रकाश पांडेय की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया। मानविकी संकाय पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन
कुल 8130 में से 3496 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के करीब डेढ़ घंटे बाद एक साथ 19 बूथों पर शुरू हुई मतगणना रात साढ़े आठ बजे तक चली। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की नामों की घोषणा की।
अध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्र 583 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर अशोक यादव (1090) निर्वाचित हुए। इस पद पर विक्रम पटेल 953 मत पाकर दूसरे और आकाश ओझा 584 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर विजयी नीरज कुमार पांडेय को 1587 मत प्राप्त हुए।
दूसरे नंबर पर राहुल कुमार सोनकर को 1270 और तीसरे नंबर पर रहे प्रमोद राय को 306 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पर दो प्रत्याशियों में अमित यादव सर्वाधिक 2188 मत पाकर विजयी हुए जबकि आरती यादव को 1302 मत मिले। परिणाम आने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच विजयी पदाधिकारियों को पुलिस ने घर भिजवाया।