फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Ram Nath Kovind Varanasi Visit Today Will Worship In Kashi Vishwanath Temple Latest News in Hindi

Ramnath kovind Varanasi Visit: राष्ट्रपति का वाराणसी दौरा आज, बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन-पूजन

Sun, 05 Jun 2022 09:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Jun 2022 09:17 AM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वाराणसी आएंगे। बरेका से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने वाले रूट पर जगह-जगह बैरीकेडिंग, साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind Varanasi Visit Today Will Worship In Kashi Vishwanath Temple Latest News in Hindi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वाराणसी आएंगे। दोपहर करीब एक बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से सीधे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति सीधे बरेका जाएंगे। इसी दिन शाम को बरेका से निकलकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन करेंगे।

विज्ञापन


इधर राष्ट्रपति के काशी आगमन को लेकर अस्पतालों में जहां सेफ हाउस बनाया जा रहा है, वहीं वाराणसी के साथ ही चंदौली, गाजीपुर से एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम भी मुस्तैद रहेगी। बरेका से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने वाले रूट पर जगह-जगह बैरीकेडिंग, साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। पांच जून को ही राष्ट्रपति देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा  
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वाराणसी आगमन को लेकर शुक्रवार को एयरपोर्ट पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की बैठक हुई। रविवार को राष्ट्रपति गोरखपुर से वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर एक बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह सड़क मार्ग से शहर की ओर प्रस्थान करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से शाम 6.45 पर विशेष विमान से लखनऊ रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में डायवर्जन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काशी दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्तावित शहर भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को रूट डायवर्जन लागू किया है। रूट डायवर्जन देखकर शहरवासी घर से निकलें। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार पांच जून की सुबह आठ बजे से शाम सात बजे शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed