फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President of india Ramnath kovind Varanasi Visit on 5 june security will be on shoulders of 11 IPS

Ramnath kovind Varanasi Visit: 11 आईपीएस के कंधे पर होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा, फोर्स की ब्रीफिंग और ग्रैंड रिहर्सल आज

Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार वाराणसी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

विज्ञापन
President of india Ramnath kovind Varanasi Visit on 5 june security will be on shoulders of 11 IPS
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच जून को वाराणसी आएंगे। इस दौरान सुरक्षा अभेद होगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की निगहबानी रहेगी। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा तंत्रों से जुड़े अधिकारियों ने राष्ट्रपति के रूट और भ्रमण स्थानों आदि कार्यक्रमों के बारे में पुलिस से जानकारियां जुटानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आज फोर्स की ब्रीफिंग और फ्लीट रिहर्सल किया जाएगा। 11 आईपीएस के कंधे पर राष्ट्रपति की सुरक्षा होगी और तीन कंपनी पीएसी, 1400 पुलिकर्मी, दरोगा भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है और सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति की सुरक्षा में 11 एसपी रैंक, 12 एडिशनल एसपी, 22 डिप्टी एसपी, 180 दरोगा, 1100 पुरुष कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल के अलावा तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। वहीं, ट्रैफिक, एलआईयू सहित अन्य सुरक्षा तंत्रों को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात होने वाली फोर्स को पुलिस लाइन में चार जून को ब्रीफ किया जाएगा। इस दौरान ग्रैंड रिहर्सल करके सुरक्षा की तैयारियां भी परखी जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित कार्यक्रमों में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन पूजन, गंगा आरती और बरेका गेस्ट हाउस शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed