{"_id":"5b6dc51b4f1c1b75568b6690","slug":"president-of-india-impress-with-azamgarh-black-pottery-art","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी योजना: राष्ट्रपति पर भी चला आजमगढ़ के ब्लैक पॉटरी का जादू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी योजना: राष्ट्रपति पर भी चला आजमगढ़ के ब्लैक पॉटरी का जादू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित हुआ ओडीओपी योजना के तहत कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
ब्लैक पॉटरी यूं तो अपनी पहचान रखती है, लेकिन अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत इसका चयन कर इसे विश्व पटल पर उद्योग के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में आजमगढ़ के 300 लाभार्थियों को भी ऋण वितरण सर्टीफिकेट से नवाजा गया।
इस दौरान निजामाबाद के शिल्पकार सोहित प्रजापति ने अपने हाथों से कलाकृति तैयार कर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के सामने उसका प्रदर्शन किया और जानकारी दी। दोनों ने इस कला का खूब प्रशंसा की। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जनपद से ब्लैक पॉटरी का चयन किया गया है। इसके अलावा मुबारकपुर के रेशमी साड़ी उद्योग को भी योजना में सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इसके तहत नई उड़ान नई पहचान ‘एक जनपद एक उत्पाद समिट’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जनपद के भी तीस लाभार्थियों को मुद्रा, युवा स्वरोजगार और अन्य योजनाओं के तहत ऋण वितरण सर्टीफिकेट का वितरण किया गया।

सोहित कुमार प्रजापति ने फोन पर बताया कि कुछ बनी कलाकृति और कुछ राष्ट्रपति के सामने बनाकर प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने कलाकृति को देखकर काफी सराहा। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के 103 लाभार्थियों को 5.76 करोड़ का ऋण पत्र वितरण किया गया।
संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 23 लाभार्थी को 337 लाख, मुख्यमंत्री रोजगार योजना में आठ लाभार्थी को 62 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 39 को 133 लाख, हथकरघा बुनकर योजना में पांच को 10 लाख, अन्य योजना में 28 लाभार्थी को 34 लाख समेत कुल 576 लाख का ऋण पत्रों का वितरण किया गया।
Trending Videos
जनपद स्तर पर बंटे 103 प्रमाण-पत्र
black pottery
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में जहां आजमगढ़ के 30 लाभार्थियों का सम्मान किया गया, वहीं स्थानीय स्तर भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया गया. जनपद स्तर पर भी विभिन्न योजनाओं के तहत 103 लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण-पत्र संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में बांटा गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ओडीओपी योजना की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसपर योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा
इनको मिले प्रमाणपत्र
विजय प्रकाश प्रजापति (पांच लाख), हरेंद्र प्रजापति (पांच लाख), सुरेंद्र प्रजापति (पांच लाख), रविकांत पांडेय (पांच लाख), दीपक प्रजापति (पांच लाख), सोहित कुमार (दो लाख), विनोद प्रजापति (तीन लाख), इंद्रावती (50 हजार), बैजनाथ प्रजापति (2.25 लाख), शिव प्रसाद प्रजापति (50 हजार), संजय कुमार (50 हजार), विनोद प्रजापति (तीन लाख), जिवधन राम (25 हजार), बाबूलाल (25 हजार), भगानू (25 हजार), घुरहू राम (50 हजार), दीप नरायन (25 हजार), राम बेलास (25 हजार), रामआश्रय (25 हजार), जगदीश प्रजापति (25 हजार), विनोद प्रजापति (25 हजार), अरुण कुमार प्रजापति (25 हजार), सुंदर प्रजापति (95 हजार), मनोज प्रजापति (1.95 लाख), कृष्णमोहन (70 हजार), शिवलाल प्रजापति (50 हजार), बृजलाल प्रजापति (50 हजार), सोहनलाल (50 हजार), पंकज कुमार (50 हजार)।