फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Draupadi Murmu visit varanasi is ready for welcome grand rehearsal today

Varanasi: आज काशी आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मू, स्वागत को तैयार है पुरातन नगरी, गंगा आरती की खास तैयारियां

Mon, 13 Feb 2023 12:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 12:10 AM IST
सार

पहली बार पुरातन नगरी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की कमान आठ आईपीएस संभालेंगे। राष्ट्रपति के शहर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu visit varanasi is ready for welcome grand rehearsal today
राष्ट्रपति की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति आज काशी आ रही हैं। पूर्वाभ्यास के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वाराणसी आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू का प्रथम काशी आगमन होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर तक पूर्वाभ्यास किया गया। वीआइपी वाहनों की फ्लीट हूटर बजाते हुए काफी देर तक दौड़ती रही। इस दौरान पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। राष्ट्रपति के स्वागत में काशी सजकर तैयार हो गई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में उनके आवभगत के लिए जहां रेड कारपेट बिछाई गई है, वहीं उनकी मौजूदगी में होने वाली गंगा घाट की आरती भी बेहद खास होगी।

विज्ञापन


पहली बार पुरातन नगरी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की कमान आठ आईपीएस संभालेंगे। सबकी ड्यूटी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है। इसके साथ ही राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में पुलिस लाइन में जानकारी दी गई।  

विज्ञापन

एयरपोर्ट से दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी के साथ ही निगरानी की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। उनका काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। पुलिस लाइन में अधिकारियों को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ ही निगरानी को लेकर किसी भी स्तर पर चूक कतई न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा आरती में देव दीपावली जैसा होगा नजारा

President Draupadi Murmu visit varanasi is ready for welcome grand rehearsal today
दशाश्वमेध घाट पर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आएंगी। वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। इसके मद्देनजर दशाश्वमेध घाट को  फूल- मालाओं सेसजाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर मां गंगा की आरती में देव दीपावली जैसा होगा नजारा। नौ अर्चक मां गंगा की भव्य आरती करेंगे। इस दौरान 21 देव कन्याएं भी मौजूद रहेंगी। 

16 एडिशनल एसपी सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे तैनात

President Draupadi Murmu visit varanasi is ready for welcome grand rehearsal today
फोर्स को ब्रीफ करते पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन - फोटो : अमर उजाला

आईपीएस की देखरेख 450 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 80 सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर, 26 डिप्टी एसपी और 16 एडिशनल एसपी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जब दशाश्वमेध घाट पर आरती होगी, तब नौसेना के साथ ही जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। सबकी तैनाती गंगा की तरफ रहेगी। बाबतपुर हवाई अड्डे से शहर तक सड़क किनारे और सभी प्रमुख चौराहों-तिराहों पर इलाकाई थाना पुलिस, यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। अग्निशमन व बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी रहेगी। एलआईयू कर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed