{"_id":"5f59a60bf047e1063506f6b6","slug":"preparations-to-promote-tourism-in-vindhyachal-airport-to-be-built-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, सोनभद्र में बनेगा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, सोनभद्र में बनेगा एयरपोर्ट
Thu, 10 Sep 2020 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विंध्याचल क्षेत्र में विकास और रोजगार का माध्यम पर्यटन बनेगा। पर्यटन विकास की योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र ‘हर घर नल’ योजना के लिए चुना गया है। इस योजना के लिए 6 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में एयरपोर्ट बनेगा। म्योरपुर हवाई पट्टी को विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन
भदोही में उन्होंने एक्सपो मार्ट को चलाने की कार्ययोजना के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बुधवार शाम अपने आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विंध्याचल मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विंध्याचल मंडल के जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि भदोही में बने एक्सपो मार्ट के संचालन की कार्ययोजना बनाकर कालीन के निर्यात को बढ़ावा दिया जाए। भदोही में वेटनरी कॉलेज के निर्माण की कार्यवाही तेज की जाए तथा औराई चीनी मिल में बायो फ्यूल के उत्पादन की कार्ययोजना बनाई जाए।